Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ashok Chaurasia says Modi government making Scheduled Caste community partner development pledges expand

यूपी: अशोक चौरसिया बोले- अनुसूचित समाज को विकास का भागीदार बना रही मोदी सरकार, संगठन विस्तार का संकल्प

Sun, 15 Nov 2026 05:30 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Nov 2026 05:30 AM IST
सार

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि मोदी सरकार अनुसूचित समाज को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि विकास का भागीदार बना रही है। छात्रवृत्ति, श्रेष्ठा और अभ्युदय योजनाओं से शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नवगठित कार्यसमिति की परिचयात्मक बैठक में संगठन विस्तार का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन
Ashok Chaurasia says Modi government making Scheduled Caste community partner development pledges expand
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ अशोक चौरसिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

अनुसूचित समाज को केवल वोट बैंक के नजरिये से देखने के बजाय विकास की मुख्यधारा में सम्मानजनक भागीदारी दिलाने के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। बाबा साहब के सम्मान से लेकर शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता तक सरकार ने कई योजनाओं के माध्यम से नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाएं। यह बात भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने शनिवार को रोहनिया स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा की नवगठित कार्यसमिति की परिचयात्मक बैठक में कही।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक समानता, न्यायपूर्ण व्यवस्था और सभी को समान अवसर देने वाले समाज की कल्पना की थी। केंद्र सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। बाबा साहब के जीवन से जुड़े पंचतीर्थों का विकास, संविधान के प्रति सम्मान और उनके विचारों को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा दिलाने के प्रयास उनके योगदान को उचित स्थान देने की पहल हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

नवगठित कार्यसमिति की परिचयात्मक बैठक में संगठन

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक उन्नति शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता से संभव है। इसी उद्देश्य से अनुसूचित समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, श्रेष्ठा योजना और राष्ट्रीय फेलोशिप सहित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी यह है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति और परिवार तक पहुंचे। इसके लिए गांव, बस्ती और मोहल्लों में संपर्क कर लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और सुविधाओं की जानकारी देनी होगी। योजनाओं का लाभ लेने में आने वाली समस्याओं के समाधान में भी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। अनुसूचित समाज की समस्याओं को समझकर उनकी आवाज संगठन और शासन तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed