{"_id":"60d3542228340f43de15ebac","slug":"arto-ballia-suspended-in-mukhtar-ansari-ambulance-case-was-posted-in-barabanki-at-the-time-of-vehicle-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण में एआरटीओ बलिया निलंबित, वाहन पंजीकरण के समय बाराबंकी में थे तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण में एआरटीओ बलिया निलंबित, वाहन पंजीकरण के समय बाराबंकी में थे तैनात
Wed, 23 Jun 2021 09:03 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:03 PM IST
सार
एआरटीओ राजेश्वर यादव के निलंबन की इस करवाई से परिवहन विभाग में हड़कंप की स्थिति है। कोई भी विभागीय अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इतना जरूर बताया कि लगभग दो साल की तैनाती के दौरान राजेश्वर यादव का नाम बलिया में किसी विवाद में सामने नहीं आया।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गैंगस्टर एवं मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस प्रकरण में बलिया के एआरटीओ राजेश्वर यादव को शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन की इस करवाई से परिवहन विभाग में हड़कंप की स्थिति है। कोई भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस बारे में बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
आरटीओ प्रशासन आजमगढ़ आरएन चौधरी ने बताया कि मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस प्रकरण में राजेश्वर यादव को निलंबित करके राज्य मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। जिस समय एंबुलेंस का बाराबंकी जनपद में पंजीकरण हुआ था उस समय एआरटीओ राजेश्वर यादव वहीं पर तैनात थे।
विज्ञापन
बलिया में उनकी तैनाती जुलाई 2019 से हुई थी। राजेश्वर यादव पर हुई करवाई से परिवहन महकमे में हड़कंप की स्थिति है। इस संबंध में पूछने पर कोई भी अधिकारी और कर्मचारी कुछ कहने से कतराते हैं। कर्मचारियों ने इतना जरूर बताया कि लगभग दो साल की तैनाती के दौरान राजेश्वर यादव का नाम बलिया में किसी विवाद में सामने नहीं आया।
विज्ञापन