फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army Recruitment Physical test to be held in Ranikhet on July 25-26

सेना भर्ती: 25-26 जुलाई को रानीखेत में होगी शारीरिक परीक्षा, सीईई के जल्द जारी होंगे परिणाम

Mon, 06 Jul 2026 11:42 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 06 Jul 2026 11:42 AM IST
सार

Varanasi News: सेना भर्ती के तहत 25-26 जुलाई को रानीखेत में शारीरिक परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट और पंजीकृत ई-मेल की जांच करते रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Army Recruitment Physical test to be held in Ranikhet on July 25-26
Indian Army - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारतीय सेना भर्ती वर्ष 2027 के तहत आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के परिणाम अगले तीन से चार दिनों में घोषित होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट और अपने पंजीकृत ई-मेल की जांच करते रहें।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के केंद्रीय और जोनल श्रेणी के सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 और 26 जुलाई को रानीखेत स्थित सोमनाथ ग्राउंड में होगी। इसी दौरान उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय श्रेणी में रिलीजियस टीचर, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो, जबकि जोनल श्रेणी में सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट के अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। भर्ती कार्यालय ने निर्देश दिए हैं कि उम्मीदवार सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ उनकी तीन-तीन छायाप्रतियां और तीन माह से ज्यादा पुराने न होने वाले 20 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लेकर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिवार्य अभिलेखों में आधार कार्ड व उससे लिंक मोबाइल नंबर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अंकपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और पिछले एक वर्ष के भीतर जारी ऑनलाइन पुलिस सत्यापन शामिल हैं।


इसे भी पढ़ें; Ropeway Varanasi: रथयात्रा से गिरजाघर तक रोप डालने का काम शुरू, सावन में ट्रायल के साथ होगी सुरक्षा जांच

कर्नल शैलेष कुमार ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को भर्ती मैदान में प्रवेश नहीं मिलेगा और वे शारीरिक परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे। वहीं, फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कर उसकी उम्मीदवारी तत्काल निरस्त कर दी जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से भर्ती अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने तथा किसी भी संशय की स्थिति में संबंधित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed