{"_id":"636f193cf21ff712f867f022","slug":"army-agniveer-bharti-2022-verification-of-documents-first-then-there-will-be-physical-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Army Agniveer bharti: अग्निवीर भर्ती के लिए जाने से पहले पास में रख लें ये दस्तावेज नहीं तो हो सकती है फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Army Agniveer bharti: अग्निवीर भर्ती के लिए जाने से पहले पास में रख लें ये दस्तावेज नहीं तो हो सकती है फजीहत
Sat, 12 Nov 2022 09:26 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:26 AM IST
सार
वाराणसी में अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। 16 नवंबर से शुरू हो रही भर्ती के लिए मैदान के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इंट्री से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा और दस्तावेज दुरुस्त मिलने के बाद फिजिकल टेस्ट के लिए उन्हें मैदान में इंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियां छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में जारी है। 16 नवंबर से शुरू हो रही भर्ती को देखते हुए मैदान के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। मैदान में इंट्री से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा और दस्तावेज दुरुस्त मिलने के बाद फिजिकल टेस्ट के लिए उन्हें मैदान में इंट्री दी जाएगी। सेना के अधिकारियों ने ग्राउंड समेत अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। इंटरनेट और मैदान के अंदर और बाहर विद्युत प्रकाश की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार वाराणसी समेत 12 जिलों के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों की भर्ती छह दिसंबर तक चलेगी। इसके लिए रणबांकुरे मैदान में तैयारियां 80 फीसदी पूरी कर ली गई है। दो दिन के अंदर में सभी तैयारियां मुकम्मल हो जाएंगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ छाया प्रति दस्तावेज के अलावा मूल दस्तावेज रखना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के सत्यापन और पड़ताल के बाद ही अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए टोकन दिया जाएगा। ऐसे में जिनके दस्तावेज में गड़बड़ी समझ में आई उन्हें तत्काल बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। समूहवार अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उधर, अधिकतर जिलों के अभ्यर्थियों का समूह छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान रैली स्थान देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में जुनून।
- फोटो : संवाद
सुबह-शाम पसीना बहा रहे, हर हाल में बनना है अग्निवीर
कोईराजपुर के रहने वाले विनोद यादव के अनुसार वह अग्निवीर बनने के लिए सुबह-शाम पसीना बहा रहे हैं। भोर में 4 बजे वह कृषक इंटर कालेज के ग्राउंड में पहुंच जाते हैं। इसके बाद शाम को भी 5 बजे मैदान में दौड़ लगाते हैं। वाजिदपुर के रहने वाले दिनेश यादव के अनुसार वह भोर में घर छोड़ देते हैं। दौड़ के अलावा आवश्यक अभ्यास करते हैं। पहली बार अग्निवीर भर्ती में भाग लेंगे। पहले सेना भर्ती देख चुके युवाओं के संग वह सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। कहा कि हर हाल में अग्निवीर बनना है।
इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर