Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Applications started for admission to Acharya Shastri and PG Diploma in Yoga in Sanskrit University

SSVV: संस्कृत विश्वविद्यालय में योग में आचार्य, शास्त्री और पीजी डिप्लोमा में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

Tue, 19 Aug 2025 04:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Aug 2025 04:49 PM IST
सार

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में योग में आचार्य, शास्त्री और पीजी डिप्लोमा में प्रवेश लिया जा सकता है। इसके लिए आवेदन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Applications started for admission to Acharya Shastri and PG Diploma in Yoga in Sanskrit University
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के अंतर्गत योग पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हुई। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के योग आचार्य (एमए), योग शास्त्री (बीए) और पीजी डिप्लोमा इन योग (योग स्नातकोत्तर डिप्लोमा) के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया जा सकता है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में संचालित योग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पद्धति से पेमेंट गेटवे के द्वारा शुल्क जमा कर प्रवेश आवेदन पत्र भरा जा सकता है। प्रवेश आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssvvonline.in के प्रवेश सत्र 2025-2026 विकल्प पर उपलब्ध है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि 19 अगस्त से 10 सितंबर है। प्रवेश के इच्छुक छात्र अपना प्रवेश आवेदन पत्र डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। 
विज्ञापन


काउंसिलिंग के दौरान आवेदन पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रवेश समिति के निर्णयानुसार छह हजार रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क निर्धारित है। योग शास्त्री (बीए) में प्रवेश के लिए उत्तर मध्यमा या इंटरमीडिएट/समकक्ष सभी वर्ग से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योग आचार्य (एमए) में प्रवेश के लिए शास्त्री या विधि मान्य विश्वविद्यालय से स्नातक/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण छात्र प्रवेश पा सकेंगे। पीजी डिप्लोमा इन योग (योग स्नातकोत्तर डिप्लोमा) में शास्त्री या विधि मान्य विश्वविद्यालय से स्नातक/समकक्ष उत्तीर्ण छात्र प्रवेश पा सकेंगे। प्रवेशित छात्रों को एंटी रैंगिग शपथ-पत्र भरना अनिवार्य है।

Trending Videos

शास्त्री-आचार्य की सेमेस्टर कक्षाओं के शुल्क आज से हो रहे जमा

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में संचालित शास्त्री तृतीय व पंचम सेमेस्टर और आचार्य तृतीय सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश शुल्क मंगलवार से ऑनलाइन जमा होने लगे। अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक निर्देश, विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssvvonline.in के प्रवेश सत्र 2025-2026 विकल्प पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन शुल्क जमा करने का विवरण प्रपत्र अपने पास सुरक्षित रखें। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शास्त्री तृतीय व पंचम सेमेस्टर औरआचार्य तृतीय सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों के प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि 19 अगस्त से 10 सितंबर तक है। शास्त्री तृतीय व पंचम सेमेस्टर का शुल्क 885 रुपये और आचार्य तृतीय सेमेस्टर का शुल्क 1600 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed