फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Application for admission in UP College from July 1 for graduate and post graduate

वाराणसी: यूपी कॉलेज में दाखिले के लिए अब शुरू होगी मारामारी, एक जुलाई से होंगे आवेदन, जानें कितनी सीटें हैं खाली

Mon, 28 Jun 2021 11:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 28 Jun 2021 11:37 PM IST
सार

यूपी कॉलेज में बीएसजीएजी और बीकॉम में दाखिले के लिए मारामारी होती है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।

विज्ञापन
Application for admission in UP College from July 1 for graduate and post graduate
यूपी कॉलेज वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। एक जुलाई से छात्र दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए 10 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। सोमवार को प्रवेश समिति की बैठक में प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने इसकी घोषणा की। यूपी कॉलेज में कृषि और बीकॉम में दाखिले के लिए सबसे अधिक मारामारी रहती है।

विज्ञापन


यूपी कॉलेज में हर साल स्नातक स्तर पर बीएससी एजी में दाखिले के लिए सबसे अधिक दबाव रहता है। पिछले साल बीएससी एजी की 150 सीटों के लिए ढाई हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। इसके बाद बीकॉम की 125 सीटों के लिए एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। बीकॉम की एक सीट पर नौ अभ्यर्थियों ने दावा किया था। बीए की 430 सीटों पर 960, बीएससी मैथ की तीन सौ सीटों पर 1157, बायोलॉजी की तीन सौ सीटों पर 715 अभ्यर्थियों ने दावा किया था। 
विज्ञापन


सामान्य, पिछड़े वर्ग के लिए 750 रुपये शुल्क
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन एक जुलाई से शुरू हो जाएंगे। 10 अगस्त अंतिम तिथि रखी गई है। छात्र ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से कॉलेज की वेबसाइट www.upcollege.org प के जरिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन पत्र का मूल्य 750 तथा अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 650 निर्धारित  हैं। प्रवेश परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 के मानकों का ध्यान रखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को मास्क और सैनिटाइजर लेकर आना  होगा। परिसर में भी अभ्यर्थियों को सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा से पहले और बाद में सभी कमरों को सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी कॉलेज की स्थापना राजर्षि उदय प्रताप सिंह ने 1909 में की थी। आरंभ में इसे हाईस्कूल के रूप में चलाया गया था। वर्ष 1921 से इंटर की कक्षाएं शुरू की गईं। 1949 से इसे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बनाया गया। 

पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह समेत कई हस्तियां पुरातन छात्र
यूपी कॉलेज के पुरातन छात्रों में पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, प्रो. नामवर सिंह, डॉ. शंभूनाथ सिंह, डॉ. केदारनाथ सिंह, डॉ. शिव प्रसाद सिंह, डॉ. बच्चन सिंह, ओलंपियन विवेक सिंह, ओलंपियन राहुल सिंह, पद्मश्री प्रशांति सिंह, अर्जुन अवार्डी विशेष भृगुवंशी आदि शामिल हैं। 

महाविद्यालय में पाठ्यक्रम
बीए, बीएससी बॉयोलाजी, गणित, एजी, बीकॉम, एमससी फिजिक्स, जूलॉजी, केमेस्ट्री, बॉटनी, मैथ, एमएससी एजी, एमकॉम।

सीटें स्नातक
बीए- 430
बीकाम- 125
बीएससी गणित- 300
बायोलॉजी- 300
एग्रीकल्चर- 150

स्नातकोत्तर
रसायन विज्ञान- 20
भौतिक विज्ञान- 20
जंतु विज्ञान- 20
वनस्पति विज्ञान- 20
गणित- 40
वाणिज्य- 35

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed