{"_id":"61821e1c63e6ba5ccb5cfbe2","slug":"appeal-for-judicial-remand-mp-atul-rai-case-hearing-will-be-held-in-varanasi-today-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक रिमांड की अपील: सांसद अतुल राय की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक रिमांड की अपील: सांसद अतुल राय की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में आज होगी सुनवाई
Wed, 03 Nov 2021 10:59 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:59 AM IST
सार
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में न्यायिक रिमांड बनाने की लंका पुलिस की अपील पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन अतुल राय की एमपी-एमएलए की अदालत में पेशी होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अतुल राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म मामले में नैनी जेल में निरुद्ध घोसी सांसद अतुल राय का गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में न्यायिक रिमांड बनाने की लंका पुलिस की अपील पर बुधवार को सुनवाई होगी। इस मामले में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर रजत वर्मा की अदालत में अतुल राय की न्यायिक रिमांड बनाने की अपील पर सुनवाई होनी थी लेकिन प्रयागराज के विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) की अदालत में पेशी होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
जबकि आरोपी सुजीत बेलवा को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड बनाया गया। युवती से दुष्कर्म मामले में घोसी सांसद अतुल राय प्रयागराज के नैनी जेल में बंद है। पिछले दिनों ही ही वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अतुल राय और हिस्ट्रीशीटर सुजीत सिंह बेलवा पर लंका थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
इसी मामले में लेकर अतुल राय की गैंगस्टर कोर्ट में न्यायिक रिमांड बनाने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग होनी थी। उधर, रोहनिया के ईंट भट्ठा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में फूलपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर बेलवा निवासी सुजीत सिंह मिर्जापुर जेल में निरुद्ध है। दोनों पर लंका थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
पढ़ेंः सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित 6 के खिलाफ गैर जमानती वारंट, भाई-बहन सहित छह आरोपी जेल में हैं बंद