BHU: एंटी-रैगिंग वेबपेज लॉन्च, सीधे स्क्वॉड में दर्ज होंगी शिकायतें; बीएचयू का दावा- तेजी से होगा निवारण
बीएचयू में एंटी-रैगिंग वेबपेज लॉन्च किया गया। इसके जरिये पीड़ित छात्र और छात्राओं की शिकायतें सीधे स्क्वॉड में दर्ज होंगी। बीएचयू का दावा है कि शिकायतों का निवारण तेजी से होगा। पारदर्शिता और जवाबदेही भी तय होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू में सोमवार को एंटी रैगिंग वेबपेज लॉन्च किया गया है। यहां पर मौजूद लिंक के नीचे ईमेल आईडी पर पीड़ित छात्र और छात्रा सीधे बीएचयू या आईएमएस बीएचयू की एंटी-रैगिंग स्क्वॉड से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। एक ही क्लिक पर सभी इमरजेंसी नंबर होंगे।
एंटी रैगिंग स्क्वॉड का दावा है कि एक घंटे के अंदर मामले की जांच शुरू की जाएगी और छह घंटे में प्रारंभिक रिपोर्ट सब्मिट कर दी जाएगी। त्वरित निवारण, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। बीएचयू में चल रहे एंटी रैगिंग सप्ताह के समापन पर ये स्पेशल वेब पेज लॉन्च किया गया है।
आईएमएस बीएचयू एंटी रैगिंग स्क्वॉड के प्रमुख प्रो. सुनील रॉव के मुताबिक इस ऑनलाइन मंच से बीएचयू को रैगिंग मुक्त कैंपस बनाने में मदद मिलेगी। इस पर एंटी रैगिंग पर निदेशक का संदेश, गाइडलाइन और सभी अधिकारियों के फोन नंबर एक क्लिक पर मिल जाएंगे।
12 से 18 तक एंटी-रैगिंग जागरूकता सप्ताह चला
स्कवॉड के प्रो. ललित मोहन अग्रवाल ने बताया कि आईएमएस बीएचयू में 12 से 18 अगस्त तक एंटी-रैगिंग जागरूकता सप्ताह मनाया गया। सोमवार को डिबेट प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और वैलिडिक्ट्री सेशन किया गया। रैगिंग के प्रति शून्य सहिष्णुता-सुरक्षित परिसर का निर्माण मिलकर करें। कड़े एंटी-रैगिंग कानून बनाम नैतिक अपील की थीम पर डिबेट प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक में मानसिक, भावनात्मक और शैक्षणिक नुकसान को दिखाकर आपसी सम्मान और सहयोग की अपील की गई।