अन्नपूर्णा अपार्टमेंट में आग मामला: जांच कमेटी ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट, बताया- आग बुझाने में क्यों दिक्कत हुई
काशी विद्यापीठ गेट नंबर दो के सामने अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में बीते गुरुवार रात चौथी मंजिल पर आग लग गई थी। घटना के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सिगरा स्थित 11 मंजिला अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर पिछले गुरुवार की रात आग लगने के मामले में गठित जांच कमेटी ने को जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। चार सदस्यीय समिति ने इसमें पांच बिंदुओं पर खामियां बताने के साथ ही सुझाव भी दिया है।
सिगरा थाना अंतर्गत काशी विद्यापीठ गेट नंबर दो के सामने अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर आग लग गई थी। घटना के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के साथ ही बिल्डर का भी बयान दर्ज किया।
पांच बिंदुओं पर खामियां
मंगलवार को कमेटी ने जो रिपोर्ट सौंपी है,उसमें पांच बिंदुओं पर खामियां बताई हैं। इसमें अपार्टमेंट में अग्निशमन के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति न होने, प्रत्येक फ्लोर पर बने होज कैबिनेट को बंद रखने की खामियां बताई। कहा कि इस वजह से आग बुझाने में दिक्कत हुई। बेसमेंट में भूमिगत टैंक के पास स्थापित फायर पंप को ऑटो मोड में नहीं रखा गया था।
अपार्टमेंट के चारो ओर मानक के अनुसार सेट बैक को निर्माण सामग्री रखकर बाधित किया गया था। इसके अलावा भवन में आवागमन के लिए बने प्रवेश-निकास द्वार में एक को बंद किया गया था। अपनी रिपोर्ट में जांच टीम ने कुछ जरूरी सुझाव भी बताए हैं। इसमें भवन में 75 हजार लीटर की क्षमता वाले भूमिगत टैंक, एक डीजल पंप, इलेक्ट्रिक पंप, जॉकी पंप होने को जरूरी बताया। यह भी कहा कि बेसमेंट में ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म प्रणाली भी होनी चाहिए।
नुकसान की भरपाई करने को तैयार बिल्डर
अपार्टमेंट के बिल्डर आरसी जैन ने बताया कि आग लगने की घटना से जिस किसी का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी पूरी भरपाई की जाएगी। इसकी जानकारी जैन ने जांच समिति के समक्ष भी दी है। साथ ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को भी इस बारे में बताया है।