{"_id":"570425f84f1c1b2f39c811d9","slug":"amritsar-howrah-express-engine-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 06 Apr 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार को सुबह मालवीय पुल पर फेल हो गया। इसके चलते डेढ़ घंटे तक वाराणसी-मुगलसराय रूट पर परिचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेनें आस-पास के स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इस ट्रेन को खींचकर काशी स्टेशन ले जाया गया। वहां से दूसरा इंजन लगने के बाद 11 बजे यह ट्रेन रवाना हुई।
हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 8:20 बजे मालवीय पुल के बीचोंबीच जैसे पहुंची कि उसका इंजन फेल हो गया। चालक ने इसकी सूचना काशी स्टेशन को दी। स्टेशन मास्टर तस्लीम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दूसरी ट्रेन के इंजन से हावड़-अमृतसर एक्सप्रेस को काशी स्टेशन लाया गया। फिर यहां दूसरा इंजन लगाकर यह ट्रेन 11 बजे रवाना की गई। इस तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह ट्रेन करीब तीन घंटे विलंबित हुई।
इस दौरान व्यास नगर स्टेशन पर पंजाब मेल, रांची-बनारस और टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस खड़ी रहीं। स्टेशन मास्टर ने बताया कि हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को काशी स्टेशन पहुंचाने में राजगीर-रांची एक्सप्रेस के इंजन का सहारा लेना पड़ा, जिसकी वजह से यह ट्रेन करीब ढाई घंटे तक यहां खड़ी रही।