फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit shah will inaugrate new name of mughalsarai station

मुगलसराय स्टेशन के नए नाम के लोकार्पण के बहाने सियासी निशाना साधेंगे अमित शाह

Sun, 05 Aug 2018 10:45 AM IST
जय नारायण सिंह यादव , अमर उजाला, पीडीडीयू नगर
जय नारायण सिंह यादव , अमर उजाला, पीडीडीयू नगर Updated Sun, 05 Aug 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Amit shah will inaugrate new name of mughalsarai station
मुगलसराय स्टेशन से सटे रेलवे के बाकले मैदान में पांच अगस्त को भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा होने जा रहा है। इस सभा से भाजपा के शीर्षस्थ नेता लोकार्पण और शिलान्यास के बहाने कई निशाने साधने की तैयारी में है। लोकार्पण और शिलान्यास कर पार्टी के नेता विकास कराने की बाद तो करेंगे ही हीं मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किए जाने को भुनाने की भी कोशिश होगी।
विज्ञापन


इसी के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों की हकीकत और कार्यकर्ताओं की नब्ज भी टटोलेंगे।  पांच अगस्त को बाकले मैदान पर रेलवे स्टेशन के नये नाम के लोकार्पण, पड़ाव पर प्रस्तावित दीन दयाल संग्रहालय, महेवा में बनने वाले ट्रामा सेंटर सहित अन्य कई योजनाओं का शिलान्यास भी इसी दिन किया जाना है।
विज्ञापन


चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर सहित पूर्वी बिहार के चंदौली सीमा से सटे कैमूर, बक्सर जिले को भी साधने की तैयारी है। लोकसभा चुनाव 2014 में चंदौली मुख्यालय पर चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का जिले में दूसरा दौरा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पहली बार आगमन होगा। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही टिकट के दावेदार भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में जुट गए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी विकास कार्यों के साथ-साथ चुनावी समीकरणों पर भी मंथन शुरू कर दी है। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की स्थितियों के आधार पर भी टिकट बंटवारे पर पार्टी के अंदर गहन विचार-विमर्श चल रहा है।

 बाकले मैदान में पार्टी की इस सभा को सफल बनाने के लिए काशी प्रांत से जुड़े जिलों से भीड़ को जुटाने की तैयारी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से लेकर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने जिले के विधायकों, पदाधिकारियों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण और बैठक का दौर जारा है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने ताकते दिखाने की तैयारी

Amit shah will inaugrate new name of mughalsarai station
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की बाकले मैदान में पांच अगस्त को होने वाली कार्यकर्ताओं की सभा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। लोकार्पण, शिलान्यास, विकास और भ्रष्टाचार का मुद्दा तो होगा ही, साथ ही सबसे महत्वपूर्ण पहलू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने टिकट के दावेदारों को अपनी ताकत भी दिखानी है। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार काशी प्रांत के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विधायकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। तकरीबन डेढ़ लाख की भीड़ जुटाने की तैयारी में पार्टी हैं। अच्छे कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने भी ताकत झोंक दी है।

 सभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सामने भी टिकट बचाने की चुनौती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चंदौली संसदीय सीट से कई और पार्टी के नेता दावेदारी ठोंक रहे हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम के जरिए दमदार उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे हुए हैं।

सभा में भीड़ जुटाने के लिए घर-घर संपर्क करें

Amit shah will inaugrate new name of mughalsarai station
भाजपा की रैली - फोटो : अमर उजाला
 बाकले खेल मैदान में पांच अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा की तैयारी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बुधवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घर-घर जाकर भीड़ जुटाने की नसीहत दी। सभा स्थल का भी निरीक्षण किया। 

नगर के पोद्दार भवन में बैठक के दौरान उन्होंने तैयारी के दृष्टिकोण से पदाधिकारियों एवं विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने तकरीबन एक लाख की भीड़ जुटाने और उसके प्रबंधन पर नसीहत दी। कहा कि अधिक से अधिक लोग सभा में पहुंचें और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जान सकें, इसके लिए घर-घर जाकर संपर्क करें।

उन्होंने बाकले मैदान में सभा स्थल और प्लांट डिपो में बन रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।
 

दो बड़े मंच और तीन पंडाल बनाए जा रहे

Amit shah will inaugrate new name of mughalsarai station
बाकले मैदान में चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
 मुगलसराय रेलवे स्टेशन के नए नामकरण पर पांच अगस्त को बाकले खेल मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां हो रही हैं। बरसात के मद्देनजर मैदान में एक लाख बीस हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में वाटर व फायर प्रूफ  जर्मन हंगर टेंट लगाया जा रहा है। इसमें दो बड़े मंच और तीन पंडाल बनाए जा रहे हैं। आवश्यक निर्माण के बाद मैदान की लंबाई और चौड़ाई के हिसाब से इसमें तीस से पैंतीस हजार तक के लोगों की बैठने की ही जगह बचेगी। 

नगर स्थित बाकले खेल मैदान में होने वाले कार्यक्रम में तैयारियां जोरों पर की जा रही है। तकरीबन पांच सौ मजदूर तीन शिफ्ट में कार्य पर लगे हुए।  एक लाख बीस हजार स्क्वायर फीट में वाटर व फायर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। बरसात के चलते मैदान में कीचड़ से किसी परेशानी न हो इसके लिए पूरे मैदान पर एक फीट ऊंचा लोहे के एंगल पर प्लेटफार्म बनाकर उस पर मजबूत प्लाई बोर्ड लगाया जाएगा।

रेलमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य प्रमुख लोगों के लिए तीस फीट चौड़ा व साठ फीट लंबा मंच बनाया जा रहा है। यह मंच जमीन से छह फीट ऊंचा होगा। इसके पास ही कुछ दूरी पर एक और मंच बनाया जाएगा। उस मंच पर विधायकों व जनपद के बड़े नेताओं के बैठने की व्यवस्था होगी।

कार्यक्रम में मुख्य मंच के बाद 45 फीट लंबा डी एरिया होगा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों के लिए एक गैलरी बनाई जाएगी। वहीं जनता के लिए मैदान में आने के लिए दो से तीन रास्ते होंगे। तमाम निर्माण के बाद लोगों के लिए बैठने की जगह बचेगी उसमें तीस से पैंतीस हजार लोग बैठ सकेंगे। ऐसे में यदि भाजपा के कार्यकर्ता भीड़ लाने में सफल रही तो पुलिस की परेशानियां बढ़ सकती है।

सभा स्थल के चारों ओर अधिकारियों के रेल आवास स्थित हैं वहीं सड़कों की चौड़ाई भी कमी हैं। कार्यक्रम स्थल के साईट प्रभारी कैलाश ने बताया की लगातार कार्य जारी है। कोशिश की जा रही है कि तीन अगस्त तक कार्य पूरा कर लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed