फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amidst the havoc of Corona, the weather is changing every moment

कोरोना के कहर के बीच, पल-पल बदल रहे मौसम ने बढ़ाई चिंता

Fri, 27 Mar 2020 10:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 27 Mar 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Amidst the havoc of Corona, the weather is changing every moment
मौसम - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना महामारी की वजह से लोग परेशान है, व्यापार प्रभावित है, खेती-किसान का काम भी रुका हुआ है। इन सबके बीच रोजाना बदल रहे मौसम के बाद पिछले तीन दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को सुबह धूप निकली। हालांकि गुरुवार देर शाम आकाश में बादल छा जाने और तेज हवा चलने से दिन का पारा एक डिग्री लुढ़क गया था।

विज्ञापन


19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से दिन का तापमान 36 और रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से कभी धूप और कभी बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन


दिन का तापमान पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री लुढ़केगा। जिससे मौसम ठंडा होगा। शनिवार से मौसम मे सुधार आना शुरू हो जाएगा। हालांकि लोगों में मौसम के बदलाव के साथ एक अफवाह काफी चर्चा में है कि ठंड के मौसम में कोरोना का वायरस काफी सक्रिय रहता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed