{"_id":"69add8509f43900cd00165e5","slug":"ambulance-collides-with-truck-parked-at-kaithi-toll-plaza-driver-dies-varanasi-news-c-20-vns1021-1313606-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कैथी टोल प्लाजा पर खड़े ट्रक में एंबुलेंस की टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कैथी टोल प्लाजा पर खड़े ट्रक में एंबुलेंस की टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
कैथी टोल प्लाजा पर खड़ी ट्रक में एम्बुलेंस टकराईं चालक की मौत,एक की हालत गंभीर चौबेपुर
चौबेपुर। थाना क्षेत्र के कैथी टोल प्लाजा पर रविवार की सुबह 4 बजे खड़े ट्रक में एंबुलेंस की टक्कर से चालक सुनील कुमार (37 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, पेशेंट केयर अश्वनी कुमार (35 वर्ष) घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बस्ती के लालपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर खुर्द निवासी सुनील कुमार एंबुलेंस चालक था। वह बलिया से मरीज को वाराणसी में भर्ती कराकर लौट रहा था। साथ में फतेहपुर के बागेश्वर थाना क्षेत्र के मुरारपुर निवासी पेशेंट केयर अश्वनी कुमार भी था। दोनों एंबुलेंस लेकर बलिया लौट रहे थे।
वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर कैथी टोल प्लाजा के पास पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में घायल अश्वनी और सुनील कुमार को नरपतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि परिजनों ने बताया कि सुनील की पत्नी सुनीता देवी और दो बेटे, दिवांश व शिवांश हैं। घायल अश्वनी कुमार पेशेंट केयर का काम करता है। एंबुलेंस वाराणसी में मरीज पहुंचाकर बलिया जा रही थी। परिजनों ने बताया कि 24 घंटे एक ही चालक से काम लिया जाता है, जिससे आराम नहीं मिल पाता है। इस कारण हादसे होते हैं।