फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambedkar Center of Excellence Free coaching for UPSC preparation started in BHU 100 candidates in first batch

आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र: BHU में UPSC की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू, पहले बैच में 100 अभ्यर्थी

Sat, 01 Oct 2022 06:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Oct 2022 06:32 PM IST
सार

बीएचयू में स्थापित डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के तहत सिविल सेवा (प्रारंभिक एवं मुख्य) परीक्षा की तैयारी करने वाले अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की शुरुआत हो गई। 

विज्ञापन
Ambedkar Center of Excellence Free coaching for UPSC preparation started in BHU 100 candidates in first batch
डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में चयनित अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूपीएससी (सिविल सेवा परीक्षा) की तैयारी करने वाले अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की शुरुआत शनिवार से हो गई। डॉ.आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के तहत चयनित 100 अभ्यर्थियों की सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक व मुख्य) 2023 के लिए तैयारी कराई जाएगी।

विज्ञापन


कोचिंग सुविधा का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रहने की जरूरत नहीं हैं। इस तरह की योजनाओं का लाभ उठाना होगा। भारत सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय की इस योजना के अंतर्गत 100 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि यह केंद्र केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग ही नहीं देगा, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करेगा। अभ्यर्थियों से कहा कि जीवन में भी सफलता के नए आयाम हासिल करें। इससे काशी हिंदू विश्वविद्यालय भी गौरवान्वित होगा। डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र न सिर्फ सिविल सेवा परीक्षा के लिए कोचिंग उपलब्ध कराएगा बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रस्तावित विचारों व सुझावों को अपने कामकाज में भी उतारेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ambedkar Center of Excellence Free coaching for UPSC preparation started in BHU 100 candidates in first batch
बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन - फोटो : अमर उजाला

कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग के लिए चयनित अभ्यर्थियों को बीएचयू के शिक्षकों, उत्प्रेरकों, अपने क्षेत्र के दिग्गजों व वरिष्ठ नौकरशाहों से संवाद का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा नियंता प्रो. एस. के. उपाध्याय ने कहा कि महामना की कर्मभूमि में इस योजना का शुरू होना महत्वपूर्ण है।
पढ़ेंः मजदूर की बेटी मुनीता ने बढ़ाया काशी का मान, वॉक रेस में जीता स्वर्ण पदक

अतिथियों का स्वागत समन्वयक प्रो. आरएन खरवार ने किया। कार्यक्रम में सहायक कुलसचिव रमेश निगम के साथ ही संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed