फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All schools up to 8th will remain closed in Varanasi till 4 January DM issued order

School Closed: वाराणसी में अब चार जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेश

Mon, 02 Jan 2023 09:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 09:56 AM IST
सार

 शीतलहर को देखते हुए वाराणसी में चार जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। इस बाबत आदेश जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने रविवार को जारी किया। 

विज्ञापन
All schools up to 8th will remain closed in Varanasi till 4 January  DM issued order
कोहरे और ठंड में स्कूल जाते बच्चे।(फाइल)

विस्तार

 शीतलहर को देखते हुए वाराणसी में चार जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। इस बाबत आदेश जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने रविवार को जारी किया। डीएम का आदेश प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

विज्ञापन


बीते 29 दिसंबर को बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी हुआ था। गिरते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में ठंड की छुट्टियां शुरू

वहीं जिले के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों में ठंडी की छुट्टियां घोषित हो गईं। अब विद्यालय 16 जनवरी सोमवार को खुलेंगे। परिषदीय विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन और 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश पहले से तय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: घर में मिला रेलकर्मी, उनकी गर्भवती पत्नी और बेटे का शव, हादसा या खुदकुशी...मोबाइल खोलेगा राज!
 

यह आदेश केवल परिषदीय स्कूलों के लिए है। ठंड और शीतलहर के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे यदि अवकाश घोषित होंगे तो वह अन्य स्कूलों के लिए मान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed