फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi: घर में मिला रेलकर्मी, उनकी गर्भवती पत्नी और बेटे का शव, हादसा या खुदकुशी...मोबाइल खोलेगा राज!

Mon, 02 Jan 2023 09:58 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
Dead body of railway Staff his pregnant wife and son found in house accident or suicide
रेलकर्मी, उनकी गर्भवती पत्नी और बेटा - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में नए साल के पहले ही दिन सुबह-सुबह एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। काशी रेलवे स्टेशन पर दूर संचार विभाग में संकेत अनुरक्षक (सिग्नल मेंटेनर) राजीव रंजन (38), उनकी गर्भवती पत्नी अनुपमा (34) और बेटे हर्ष (ढाई साल) का शव रेलवे कॉलोनी स्थित आवास पर पड़े मिले। यह हादसा था या खुदकुशी इस बारे अबतक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतकों का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आवास के जिस कमरे से शव बरामद किए गए, वहां अंगीठी जलती पाई गई। कमरे में धुआं भरा था। तीनों के मुंह से झाग भी निकल रहे थे। पति-पत्नी के मोबाइल फोन एक साथ फ्लाइट मोड पर डाले गए थे। फिलहाल, सभी एंगल पर जांच की जा रही है। पति-पत्नी के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है ताकि मौत की असली वजह जानी जा सके। 



मौके पर पहुंची राजीव रंजन की छोटी मामी मुन्नी कुमारी ने बताया कि 30 दिसंबर को पटना में भांजे के जन्मदिन कार्यक्रम में राजीव और अनुपमा से मुलाकात हुई थी। दोनों बेहद खुश थे। मुन्नी कुमारी के पति एसएन सिन्हा पीडीडीयूनगर रेलवे स्टेशन पर सेक्शन इंजीनियर हैं।

Dead body of railway Staff his pregnant wife and son found in house accident or suicide
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रेलकर्मी राजीव रंजन के परिवार के लिए नए वर्ष का पहला दिन अशुभ रहा। सुबह जैसे ही पति, पत्नी व बेटे के शव मिलने की सूचना मिली, वैसे ही परिजनों की खुशियां मातम में बदल गईं। वाराणसी में रहने वाले रिश्तेदार कुछ देर में ही राजीव के सरकारी आवास पर पहुंच गए, लेकिन बिहार के नालंदा से परिजन देर से आ सके।
पढ़ें: वाराणसी में देश के पहले रोपवे ट्रांसपोर्ट के लिए 200 करोड़ रुपये मंजूर, जानें कब शुरू होगा काम

Dead body of railway Staff his pregnant wife and son found in house accident or suicide
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

रिश्तेदारों के मुताबिक, नए वर्ष की शुभकामना देने के लिए पटना में रहने वाली बड़ी बहन ने राजीव और अनुपमा को कई बार फोन मिलाया था, लेकिन बात नंबर ही नहीं मिला। इसकी सूचना बहन ने बरेका में फीटर पद पर तैनात चचेरे भाई विजय को भी दी। विजय जब रेलवे आवास पहुंचा तो पहले से ही मौजूद पुलिस और आसपास लोगों की भीड़ देख सहम गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of railway Staff his pregnant wife and son found in house accident or suicide
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आवास के अंदर कमरे में घुसा तो भाई राजीव, भाभी अनुपमा और ढाई साल के भतीजे हर्ष के शव पड़े थे। यह देख विजय व अन्य रिश्तेदार फफक कर रो पड़े। सूचना मिलने के बाद बिहार से पिता नवल पटेल और अन्य रिश्तेदार आए। सब मोर्चरी गए और शवों को देखकर बेसुध हो गए और कहा कि सब कुछ खत्म हो गया।

विज्ञापन
Dead body of railway Staff his pregnant wife and son found in house accident or suicide
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
काशी स्टेशन के पास रेलवे आवास संख्या डी-29 ब्लाक में रहने वाले रेलकर्मी राजीव रंजन और उरनकी पत्नी अनुपमा के मोबाइल फोन शनिवार की रात 9:31 बजे फ्लाइट मोड पर डाले गए थे। अनुपमा ने अंतिम बार रात साढ़े आठ बजे अहमदाबाद में रहने वाली अपनी बड़ी बहन से वीडियो कॉल पर बात भी की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed