UP: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप...काशी में जुटेंगे देशभर से 1300 खिलाड़ी; मामा और उमर अजाला करा रहा आयोजन
ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता 2025 वाराणसी में होगा। इसमें 15 राज्यों के खिलाड़ी आएंगे और अपना दमखम दिखाएंगे। मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स और अमर उजाला ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विस्तार
Varanasi News: मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स (मामा) और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में 10वीं ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 20-21 दिसंबर को किया गया है। सिगरा स्टेडियम में होने वाली इस चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से सब जूनियर से लेकर सीनियर वर्ग के 1300 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
सिगरा स्टेडियम में होने वाली चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के अलावा बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब सहित 15 राज्यों के लगभग 1300 खिलाड़ी शामिल होंगे।
संस्था की सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई ज्योति सिंह ने बताया कि इसमें सब जूनियर (अंडर-14), कैडेट (अंडर 16), जूनियर (अंडर 18), सीनियर (18 साल से अधिक) वर्ग के खिलाड़ियों के अलावा स्पेशल खिलाड़ी (दिव्यांग) और वरिष्ठ (35 वर्ष से ऊपर) आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी काता और कुमिते इवेंट में भाग लेंगे।
तैयारियां तेज
संस्था के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक सिहान तारक नाथ सरदार, टेक्निकल डायरेक्टर सिहान शशि शेखर शर्मा और सिहान शोभनाथ पटेल होंगे। इसके अलावा रेफरी और निर्णायक की भूमिका में पश्चिमी बंगाल से सिहान कौशिक अधिकारी, राजस्थान से अजय जावा, महाराष्ट्र के शरद काम्बली, मनोज बार्डे, दिल्ली से सेंसेई संदीप कुमार, हरियाणा से नितिन भाटी, तेलंगाना से मास्टर गणेश नायक, आंध्र प्रदेश से सिहान के श्रीनिवास,झारखंड से सिहान मोहन कोडंगकेल, छत्तीसगढ़ से सिहान अजय वर्मा मौजूद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश से सिहान कुंजन मौर्या, सेंसेई महेश गुप्ता, शैलेश पटेल, श्रवण कुमार, प्रभु प्रकाश, माया पटेल,सूरज विश्वकर्मा, अभिषेक सैनी, आयुष मौर्या, अंशु पांडेय, खुशबू मौर्या, आशीष कुमार, राजू शर्मा, आदित्य सौरभ सीनियर प्रशिक्षक में शामिल है। आयोजन समिति में अध्यक्ष सिहान छत्रपाल नामदेव, सचिव सेंसेई किसलय मानव और श्वेत प्रकाश यादव होंगे।