{"_id":"69d8ab62566f786e52086a28","slug":"akasa-air-launches-new-flight-from-varanasi-to-bengaluru-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान होगा सफर: वाराणसी से बंगलूरू के लिए अकासा एयर की नई उड़ान शुरू, पहले दिन गए 165 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान होगा सफर: वाराणसी से बंगलूरू के लिए अकासा एयर की नई उड़ान शुरू, पहले दिन गए 165 यात्री
Fri, 10 Apr 2026 01:19 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:19 PM IST
सार
Varanasi News: बंगलूरू के लिए अकासा एयर की नई उड़ान शुरू हुई है। ऐसे में यात्रियों को सुविधा होगा। बंगलूरू के लिए अब 10 उड़ानें हो गई हैं, इनमें इंडिगो की पांच, एयर इंडिया एक्सप्रेस की तीन और अकासा एयर की दो हैं।
विज्ञापन
अकासा एयर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी से बंगलूरू जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अकासा एयर की एक और नई उड़ान सेवा 8 अप्रैल से शुरू हो गई है। यह फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर 1:15 बजे वाराणसी से दंगलूरू के लिए रवाना होगी। पहले दिन 165 यात्री बंगलूरू रवाना हुए। अब वाराणसी से बंगलूरू के लिए रोजाना कुल 10 उड़ानें संचालित हो रही हैं। इनमें इंडिगो की 5, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 3 और अकासा एयर की 2 उड़ानें शामिल हैं।
विज्ञापन
अकासा एयर इससे पहले 17 फरवरी को भी बंगलूरू के लिए नई सेवा शुरू कर चुकी है। अकासा के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इस नई सेवा की शुरुआत की गई है। वर्तमान में एयरलाइन की ओर से क्यूपी 1424, क्यूपी 1614 और क्यूपी 2002 विमान संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में 80 लाख की डकैती: गुजरात की फर्म के कर्मचारी के साथ हुई घटना, असलहे के बल पर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
नई शुरू हुई सेवा के तहत बुधवार को विमान संख्या क्यूपी 1520 ने 165 यात्रियों को लेकर वाराणसी से 1:15 बजे बंगलुरू के लिए उड़ान भरी। वहीं, वापसी में विमान संख्या क्यूपी 1519 सुबह 9:55 बजे 186 यात्रियों के साथ बंगलूरू से वाराणसी दोपहर 12:40 बजे पहुंची। यह नई उड़ान सेवा यात्रियों को अधिक विकल्प प्रदान करने के साथ ही दोनों शहरों के बीच हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी।
नई सेवा शुरू हो जाने से बंगलूरू जाने वाले यात्रियों को खासा फायदा होगा। यहां से काफी संख्या में लोग बंगलूरू जाते हैं। एक और विमान सेवा शुरू हो जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।