फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Singh from Varanasi made handmade ties for Olympic players

हुनर को सलाम: काशी की बेटी ने बनाई ओलंपिक की डिजाइन वाली टाई, दो महीने के कठिन परिश्रम के बाद किया तैयार

Sat, 27 Jul 2024 02:41 PM IST
प्रगति चंद निलांबुज तिवारी, वाराणसी
निलांबुज तिवारी, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Jul 2024 02:41 PM IST
सार

काशी की बेटी ने दो महीने के कठिन परिश्रम से पेरिस ओलंपिक की डिजाइन वाली टाई बनाई है। इस टाई को तैयार करने वाली आकांक्षा यूपी ओलंपिक संघ की मदद से भारत के ओलंपिक खिलाड़ियों को निशुल्क टाई देंगी। हालांकि इसकी कीमत 800 रुपये है। 

विज्ञापन
Akanksha Singh from Varanasi made handmade ties for Olympic players
आकांक्षा सिंह ने ने बनाई पेरिस ओलंपिक की डिजाइन वाली टाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के परमानंदपुर गांव की आकांक्षा सिंह ने ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए हस्तनिर्मित टाई बनाई है। यह टाई यूपी ओलंपिक संघ की मदद से खिलाड़ियों तक पहुंचाई जाएगी। फेब्रिक कलर से बनी टाई दो महीने के कठिन परिश्रम के बाद तैयार हुई है। इसकी कीमत लगभग 800 रुपये है। वे इसे भारतीय खिलाड़ियों को निशुल्क देंगी।

विज्ञापन


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, रायबरेली से स्नातक आकांक्षा बैडमिंटन की राज्यस्तरीय खिलाड़ी रह चुकी हैं। आकांक्षा ने बताया कि 10वीं तक वे पढ़ाई के साथ बैडमिंटन भी खेला करती थीं। बाद में डिजाइनिंग की ओर आकर्षित हुईं। खेल से प्यार होने की वजह से इस बार ओलंपिक में खिलाड़ियों के लिए कुछ खास करने की इच्छा हुई।

विज्ञापन


बताया कि ओलंपिक को समर्पित इस टाई के लिए कई रात जागकर अलग-अलग डिजाइन बनाई। पहली डिजाइन अपनी मां को दिखाई तो उन्होंने बैकग्राउंड में सुधार करने की नसीहत दी। बाद में 45 डिजाइन पर मंथन करने के बाद फाइनल डिजाइन का चुनाव हुआ। ओलंपिक के पांच रंगों को टाई पर उतारने के लिए दस दिन लगातार काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाई में एफिल टावर, ओलंपिक रिंग

टाई बनारसी सिल्क पर निर्मित की गई है। सफेद रंग की टाई में ओलंपिक के पांच रिंग, एफिल टावर को दर्शाया गया है। साथ ही ओलंपिक के छल्लों के रंगों से डिजाइन भी बनाई गई है। टाई की पैकिंग रिसाइकल डब्बों से तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed