फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey's mother's advocate questions the police regarding the post mortem report

Akanksha Dubey: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल, वकील ने पूछा-आकांक्षा के पेट में मिला भूरे रंग का पदार्थ क्या है?

Wed, 05 Apr 2023 01:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Apr 2023 01:58 PM IST
सार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कई सवाल उठ रहे हैं। आकांक्षा की मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने कि आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल अरुण और श्रद्धा के द्वारा रिजर्व कराई गई थी। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे शराब पी हुई थीं। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey's mother's advocate questions the police regarding the post mortem report
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई: गले पर फंदे की इंजरी मिली और...,सारनाथ के एसीपी ने किया बड़ा खुलासा!
विज्ञापन


अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल अरुण और श्रद्धा के द्वारा रिजर्व कराई गई थी। पार्टी का 11000 रुपये का बिल हुआ था। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे शराब पी हुई थीं। लेकिन, आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में खाना पाया ही नहीं  गया और न लिक्विड पाया गया। शराब ब्रीथिंग में भी नहीं पाई गई और पेट में भी नहीं पाई गई।20 एमएल का कोई भूरे रंग का लिक्विड टाइप का पदार्थ पेट में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Akanksha Dubey's mother's advocate questions the police regarding the post mortem report
आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा दुबे का म्यूकस मेंब्रेन ऑफ स्टमक चोक्ड पाया गया। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी कोवरसिव मटेरियल की वजह से ही पूरा कंजेशन स्टमक के म्यूकस मेंब्रेन में हो सकता है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया है।

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: आकांक्षा की मां मधु दुबे ने की CM Yogi से मांग, मौत की जांच CBI करे, एडीएम सिटी को सौंपा पत्र

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा दुबे के पेट में पाया गया 20 एमएल का वह भूरे रंग का पदार्थ क्या है। क्या उसी पदार्थ की वजह से तो नहीं म्यूकस मेंब्रेन चौक हो गई थी। अधिवक्ता ने कहा है कि पूरी उम्मीद है कि वाराणसी कमिश्नरेट के अफसर उनके सवाल का जवाब देंगे। उधर, इस संबंध में एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा दुबे की मौत फंदा लगाने की वजह से हुई थी। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed