फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Postmortem report of Akanksha Dubey came: Noose was found on the neck and ..., SP Sarnath made a big disclosur

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई: गले पर फंदे की इंजरी मिली और...,सारनाथ के एसीपी ने किया बड़ा खुलासा!

Tue, 04 Apr 2023 05:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 04 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिससे एक बार फिर हलचल मच गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एसीपी सारनाथ ने बयान किया है। 

विज्ञापन
Postmortem report of Akanksha Dubey came: Noose was found on the neck and ..., SP Sarnath made a big disclosur
आकांक्षा दुबे - फोटो : social media

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का मामला बढ़ता ही जा रहा है। अभिनेत्री 25 मार्च को वाराणसी के सारनाथ में होटल सोमेंद्र में मृत पाई गई थीं। 

विज्ञापन

अब आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके शरीर में सिर्फ गले पर फंदे की इंजरी है। मामला अब और गहराता जा रहा है। हालांकि, अभी विसरा रिपोर्ट आनी बाकी है जिसके बाद से ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे के घर गए Pawan Singh, रात में गाड़ी देखकर जुटी भीड़, ऐसा था गांव का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी सारनाथ के अनुसार आकांक्षा दुबे के गले पर फंदे की इंजरी के अलावा पूरे शरीर में कहीं भी सिंगल इंजरी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। वहीं मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आकांक्षा दुबे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग होनी चाहिए। क्योंकि प्रथम दृष्टया सारनाथ पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। मृतका आकांक्षा दुबे के चाचा द्वारा जो तहरीर थाना सारनाथ में दी गई थी, उस पर  एफआईआर ना लिखकर थाने में दरोगा जी ने बोलकर तहरीर लिखवाई, और उनके चाचा द्वारा बार-बार हत्या किए जाने की बात कहे जाने पर भी आत्महत्या में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।

Postmortem report of Akanksha Dubey came: Noose was found on the neck and ..., SP Sarnath made a big disclosur
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आकांक्षा की मां पहले दिन से ही कह रही हैं कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची मधु दुबे ने आरोप लगाया कि समर अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था।
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: कहां छिपा है समर सिंह? आकांक्षा दुबे की मौत 8 दिन बाद भी नहीं तलाश सकी पुलिस, उठने लगे सवाल
 
रोते-बिलखते हुए मधु ने आरोप लगाया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब आकांक्षा के मोबाइल फोन पर संजय सिंह ने फोन किया था। धमकाया था कि तुम्हारी हत्या करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed