फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey: Mother Madhu Dubey demands from CM Yogi, CBI investigate death, letter submitted to ADM City

Akanksha Dubey: आकांक्षा की मां मधु दुबे ने की CM Yogi से मांग, मौत की जांच CBI करे, एडीएम सिटी को सौंपा पत्र

Wed, 05 Apr 2023 07:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Apr 2023 07:16 AM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आकांक्षा की मौत की जांच CBI से कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम योगी से गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey: Mother Madhu Dubey demands from CM Yogi, CBI investigate death, letter submitted to ADM City
आकांक्षा की मां समेत अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की जांच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीबीआई से कराने की मांग की गई है। इस संबंध में मंगलवार को आकांक्षा की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एडीएम सिटी को सौंपा। सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 27 मार्च को आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई: गले पर फंदे की इंजरी मिली और...,सारनाथ के एसीपी ने किया बड़ा खुलासा!
विज्ञापन

अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने कहा कि एक साजिश के तहत आकांक्षा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह और संजय सिंह का आठ दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी। पुलिस की सारी कार्रवाई दबिश तक ही सीमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed