फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ajay rai

15 दिनों में समस्या दूर करने के आश्वासन पर माने पार्षद

Sat, 27 Jul 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ajay rai
वाराणसी। सीवर और दूषित पेयजल की समस्या को लेकर तीन दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को खत्म हो गया। इसमें जलकल जीएम ने 15 दिन के अंदर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया, इसके साथ ही पूर्व विधायक अजय राय ने सभी पार्षदों को समझाया तब जाकर धरना समाप्त हुआ। धरना स्थगित होने के बाद धरना स्थल पर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 101 दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

शहर में सीवर की समस्या बहुत ही विकराल हो गई है। इसको देखते हुए विपक्ष के पार्षदों ने कई बार जलकल जीएम से कहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर सभी पार्षद 23 जुलाई को धरने पर बैठ गए। शुक्रवार को जीएम जलकल नीरज गौड़ और सचिव रघुवेन्द्र कुमार पूर्व विधायक अजय राय के आवास पर दो बजे गए और वार्ता की। इसके बाद धरना समाप्त कराने विधायक जलकल पहुंचे। इसके बाद 15 दिन तक धरने को स्थगित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि 15 दिन का समय मांगा है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वृहद धरना किया जाएगा। धरने का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी ने कहा कि सीवर व दूषित पेयजल की समस्याओं से शहर ग्रसित है। इस मौके पर अजित सिंह, डॉ अख्तर अली, अनीसुर्रहमान अंसारी, विनय शादेजा, हाजी ओकास अंसारी, मौलाना रियाजुद्दीन, अनिल शर्मा, गुलशन अली, साजिद अंसारी,अफजल अंसारी, बेलाल अहमद, संजय सिंह ,रमजान अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed