फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Rai's target on BJP: 'Due to the fear of defeat, the power is pouring in the body elections, tell - which

अजय राय का भाजपा पर निशाना: 'हार के डर से निकाय चुनाव में झोंक रही ताकत, बताएं- कौन सा विकास किया है'

Tue, 02 May 2023 10:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 02 May 2023 10:28 AM IST
सार

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष के साथ पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा और मेयर पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव ने सोमवार को सिद्धगिरी बाग में पत्रकारों से बात की है। नेताओं ने कहा कि काशी में काशी की ही संस्कृति चलेगी।

विज्ञापन
Ajay Rai's target on BJP: 'Due to the fear of defeat, the power is pouring in the body elections, tell - which
अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने अगर काम किया होता तो नगर निकाय चुनाव को लेकर इतनी घबराहट नहीं होती।आखिर इन लोगों ने कौन सा विकास किया है, जिसको समझाने के लिए पूरी कैबिनेट उतर आई है। पार्टी हताश है। हार नजदीक देखकर चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी है। कहना है कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय का।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: भाई-बहन और बुआ-बबुआ की पार्टी ने जौनपुर को किया बर्बाद, जनसभा में सीएम योगी ने भरी हुंकार

विज्ञापन
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष के साथ पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा और मेयर पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव ने सोमवार को सिद्धगिरी बाग में पत्रकारों से बात की है। नेताओं ने कहा कि काशी में काशी की ही संस्कृति चलेगी। किसी दूसरे राज्य की संस्कृति को थोपना ठीक नहीं है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के दावे पर सवाल उठाए और कहा कि अब भी विकास कहीं नजर नहीं आता है। शहर में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं है। स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को बरगलाया जा रहा है। सड़कें खराब हैं। सीवर व पेयजल की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed