फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Nikay Chunav 2023 CM Yogi Rally said Bua Babua party ruined Jaunpur,

UP Nikay Chunav: भाई-बहन और बुआ-बबुआ की पार्टी ने जौनपुर को किया बर्बाद, जनसभा में सीएम योगी ने भरी हुंकार

Mon, 01 May 2023 05:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 05:50 PM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए पूर्वांचल में सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जौनपुर में विपक्ष की पिछली सरकारों पर निशाना साधा।  कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सबका विकास किया है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 CM Yogi Rally said Bua Babua party ruined Jaunpur,
जौनपुर में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूपी निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जौनपुर पहुंचे। वीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर जमकर शब्दवाण छोड़े। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस धरा ने अनेक विद्वान दिए हैं लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब जौनपुर की पहचान भाई-बहन की पार्टी और बुआ बबुआ की पार्टी ने बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन


उनकी सरकार में जौनपुर के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। जिन युवाओं को स्कूल-कॉलेज में होना चाहिए था। उन्हें तमंचे पकड़ाने काम किया गया। जौनपुर की प्रसिद्ध इमरती की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया था। केवल गोमती नदी के पानी को ही प्रदूषित नहीं किया, यहां के इत्र की खुशबू को भी बदबू में बदलने वाले विकास की सोच के साथ आगे नहीं बढ़ सकते।
विज्ञापन


ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने युवाओं के हाथों में तमंचे पहुंचाए थे। हमने कहा तमंचा नहीं आज के युवा के हाथ में टैबलेट होना चाहिए। टैलेंट को तकनीक के साथ जोड़कर हम अपने युवा को स्मार्ट बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इत्र, इमरती और ईमानदारी से जौनपुर को जोड़ा

UP Nikay Chunav 2023 CM Yogi Rally said Bua Babua party ruined Jaunpur,
जौनपुर में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सबका विकास किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी का चेहरा देखे दिया गया। पात्रों को हर योजना का लाभ दिया गया। जौनपुर में भी डबल इंजन की सरकार ने खूब विकास किए हैं।

मेडिकल कॉलेज के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जौनपुर के इत्र, इमरती और ईमानदारी से यहां के लोगों को जोड़ा। भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि डबल इंजन के साथ एक इंजन और जुड़ जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अकेले जौनपुर में प्रधानमंत्री योजना शहरी में 20 हजार से अधिक को एक-एक आवास दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed