{"_id":"6a8e9c97f5eab8b093094911","slug":"ajay-rai-attacks-government-over-power-infrastructure-following-three-electrocution-deaths-in-varanasi-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: करंट से हुई मौतों ने खोली स्मार्ट सिटी के दावों की पोल, बिजली व्यवस्था पर अजय राय का सरकार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: करंट से हुई मौतों ने खोली स्मार्ट सिटी के दावों की पोल, बिजली व्यवस्था पर अजय राय का सरकार पर हमला
Wed, 26 Aug 2026 01:28 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:28 PM IST
सार
वाराणसी में करंट की चपेट में आने से हुई तीन मौतों के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने परिजनों से मुलाकात की। कहा कि बिजली व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही ने एक बार फिर ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
परिजनों से मिलने पहुंचे अजय राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को करंट से हुई तीन मौत के बाद परिवार वालों से मुलाकात की। परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि वाराणसी में बिजली व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही ने एक बार फिर ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल तिराहे पर त्रिलोकी मोदनवाल जी (50) की करंट से मृत्यु हुई। सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा (काजीपुर खुर्द) में पिता-पुत्र की करंट से मृत्यु हो गई। दोनों परिवार वालों से मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है आखिर यह कैसी स्मार्ट सिटी है, जहां आम नागरिक को सड़क पर चलते हुए भी करंट लगने का खतरा बना हुआ है?
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी: बीएचयू में विरोध के बीच पिटाई और धक्कामुक्की का वीडियो वायरल, इस वजह से कर रहे थे प्रदर्शन
विज्ञापन
डबल इंजन सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। बावजूद शहर की बुनियादी विद्युत व्यवस्था इतनी बदहाल है कि करंट उतरने से लगातार लोगों की जान जा रही है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? सरकार और प्रशासन को जवाबदेही तय करनी होगी। इस दौरान राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, प्रिंस राय रहे।
कांग्रेस ने सरकार से की मांग
कांग्रेस ने मांग की कि दोनों घटनाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। हादसों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाह कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। परिवारों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए। वाराणसी की विद्युत व्यवस्था की व्यापक जांच कराकर जर्जर तारों, खुले कनेक्शनों, बिजली के पोलों और अन्य खतरनाक स्थानों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी दर्दनाक त्रासदी का सामना न करना पड़े।
कांग्रेस ने मांग की कि दोनों घटनाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। हादसों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाह कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। परिवारों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए। वाराणसी की विद्युत व्यवस्था की व्यापक जांच कराकर जर्जर तारों, खुले कनेक्शनों, बिजली के पोलों और अन्य खतरनाक स्थानों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी दर्दनाक त्रासदी का सामना न करना पड़े।