फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Rai announces contest election from Pindra assembly constituency significant statement regarding 2027

यूपी: अजय राय ने पिंडरा विधानसभा से चुनाव लड़ने का किया एलान, 2027 को लेकर कही बड़ी बात; बोले- जनता के साथ हूं

Sat, 10 Oct 2026 03:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 10 Oct 2026 03:27 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पिंडरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उनके बयान से पिंडरा सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के संकेत हैं।

विज्ञापन
Ajay Rai announces contest election from Pindra assembly constituency significant statement regarding 2027
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते अजय राय। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने और देश के संसाधनों को कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में सौंपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई से लेकर वोट चोरी तक के मुद्दों पर पूरे देश में आक्रोश है। युवा से लेकर आम नागरिक तक अपने भविष्य को लेकर आंदोलित हैं। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन और इंडिया गठबंधन के सांसदों के सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन


‎उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। अजय राय ने दावा किया कि चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी ने भी अपनी बात नहीं सुने जाने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा और आरएसएस के हित में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

‎
‎प्रदेश अध्यक्ष बदलने के फैसले को बताया सर्वमान्य‎: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने और चुनाव से पहले नेतृत्व में बदलाव के सवाल पर अजय राय ने कहा कि पार्टी में परिवर्तन एक सतत प्रक्रिया है। जो जाता है, उसकी जगह दूसरा आता है। पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था और उन्हें जिम्मेदारी दी थी। अब पार्टी ने जो निर्णय लिया है, वह उन्हें सर्वमान्य है और वह उसे स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व पर उनका पूरा विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

‎राम मंदिर के चंदे का मुद्दा उठाया
‎अयोध्या में राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए अजय राय ने कहा कि यह मामला ठंडे बस्ते में नहीं गया है। उन्होंने भाजपा पर भगवान राम के नाम पर मिले धन में चोरी करने का आरोप लगाया और कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में इसका जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा।
 

शिक्षक एमएलसी चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी का
‎शिक्षक एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के नहीं उतरने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने चुनाव से पीछे हटने का फैसला किया है, इसे वॉकओवर नहीं कहा जा सकता। कार्यकर्ताओं की ओर से चुनाव की तैयारी किए जाने और उनके निराश होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में हताशा और निराशा की जगह नहीं है। संघर्ष करना और जनता के मुद्दों पर आगे बढ़ना ही राजनीति का उद्देश्य है। चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं के खर्च के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करेगी।
 

‎पिंडरा से चुनाव लड़ने का किया एलान
‎आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी के सवाल पर अजय राय ने कहा कि वह पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनका विधानसभा क्षेत्र है और वहां की जनता का उन्हें भरपूर प्यार मिलेगा। जौनपुर की सीटों और वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्णय कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी रहेगी। अखिलेश यादव के साथ गठबंधन को लेकर भी अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed