{"_id":"5ed94bbf8ebc3e90612ffe48","slug":"airport-city-news-vns528401739","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान कंपनियों ने फंसाया यात्रियों के टिकट का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान कंपनियों ने फंसाया यात्रियों के टिकट का पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। लॉकडाउन के दौरान निरस्त हुए विमान टिकट का रिफंड पाने के लिए यात्री परेशान हैं। कंपनियों की मनमानी से यात्री परेशान हैं। यात्रियों का पैसा विमानन कंपनियों की ओर लौटाया नहीं जा रहा, बल्कि एक साल के क्रेडिट सेल में डाल दिया गया है। यह तर्क दिया गया है कि अगली बार विमान यात्रा करने पर टिकट का पैसा नहीं लगेगा। या फिर बीच में विमान सेवाएं सुचारू रूप से चलने लगी तो पैसा संबंधित के एकाउंट में अपने आप आ जाएगा। फिलहाल यात्री विमान कंपनियों के स्थानीय सेंटर पर रोजाना पहुंच रहे हैं।
लॉकडाउन के कारण विमान सेवा पर रोक लगने बाद यात्रियों द्वारा पहले से बुक किए हुए टिकट को लेकर डीजीसीए ने 16 अप्रैल को एक आदेश भी जारी किया था कि 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के बीच में जितने भी यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे। कंपनियों के द्वारा यात्रियों का पैसा लगभग 2 से 3 सप्ताह के बीच में वापस कर दिया जाए। हालांकि ऐसा हुआ नहीं।
स्पाइसजेट यूपी के सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि यात्रियों का विमान कैंसिल होने की दशा में एक साल का क्रेडिट सेल दिया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर 4 जून 2020 से 4 जून 2021 तक के बीच में एक दिन विमान से यात्रा कर सकता है। जैसे ही व्यवस्था सुचारू रूप से हो जाएंगी तो यात्रियों का पैसा जो कि अगर विमान कंपनी खुद से कैंसिल कर रही हैं तो टिकट का पैसा एजेंट या अन्य किसी मारफत हुआ है तो एकाउंट में वापस हो जाएगा।
विज्ञापन
12 मार्च को स्पाइस जेट के विमान में 16 मई को मुंबई से वाराणसी और 30 मई को वाराणसी से मुंबई का चार टिकट बुक कराया था। लॉकडाउन के चलते विमान निरस्त हुआ तो पैसा फंस गया। स्पाइसजेट ने क्रेडिट सेल पैसा डाल दिया। जब विमान सेवाएं शुरू हुईं तो 1 जून को मुंबई से वाराणसी के लिए 12 हजार अतिरिक्त चार्ज देकर टिकट बुक कराया। एयरपोर्ट पहुंचा तो पता चला कि विमान निरस्त है। पैसा अभी तक नहीं दिया गया। -अजय दुबे, बाबतपुर
विमानन कंपनियां एक साल के अंदर पैसा लौटाने या फिर विमान सफर के दौरान करने की छूट दे रही है। यात्री का क्रेडिट सेल बनाया गया है। जिसमें रिफंड का पैसा पड़ा हुआ है। जब कहीं सफर शुरू करेंगे तो उसी टिकट पर यात्रा कर सकते हैं। बहुत से यात्रियों का पैसा फंस गया है। रोजाना पूछताछ के लिए फोन आते रहते हैं। -आकाश तिवारी, एजेंट, टूर एंड ट्रैवेल