फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air humidity intact, shade fog, no relief from melting

हवा में नमी बरकरार, छाया कोहरा, गलन से राहत नहीं

Sun, 17 Jan 2021 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Air humidity intact, shade fog, no relief from melting
वाराणसी। पिछले तीन दिन से नम पछुआ हवाओं का दबाव बना हुआ है। रात दस बजे के बाद कोहरा भी छाने लगा है और अगले दिन सुबह 10 बजे तक इसका असर भी दिख रहा है। धूप भी असरदार नहीं हो रही है। यहीं कारण है कि गलन से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी दो दिन इसी तरह के मौसम के बने रहने की संभावना है। मकर संक्रांति के बाद से ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं का ही असर है कि गलन भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने की वजह से राहत जरूर मिली थी लेकिन शनिवार को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ और न्यूनतम तापमान भी बढ़कर दस डिग्री पहुंच गया लेकिन नम हवाएं चलते रहने से शाम को एक बार फिर ठंड बढ़ी रही। दिन में थोड़ी सी धूप हुई लेकिन उस वजह से भी ठंड का असर कम नहीं हो पाया। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी 8.2 से बढ़कर 10.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक पहाड़ों से बर्फीली हवाओं का दबाव अभी एक दो दिन ऐसे ही रहेगा। इसके बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed