{"_id":"6763218d9dc1ae64a703fbe4","slug":"air-force-agniveer-accused-of-sexually-exploiting-a-girl-on-pretext-of-marriage-arrested-varanasi-news-c-20-vns1056-827119-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण में आरोपी वायुसेना का अग्निवीर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण में आरोपी वायुसेना का अग्निवीर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण में आरोपी वायुसेना का अग्निवीर गिरफ्तार
- जंसा थाने की पुलिस ने 44 स्क्वाड्रन चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया
- 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वाराणसी आई पुलिस, अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवापुरी (वाराणसी)। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने, एससी-एसटी और धमकी मामले में नामजद 44 स्क्वाड्रन चंडीगढ़ में तैनात वायुसेना के अग्निवीर आदित्य पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जंसा थाने की पुलिस ने उसे बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदित्य पाल बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ (सरायकाजी) भटौली का रहने वाला है। वह वायुसेना में अग्निवीर के तौर पर तैनात है। उसे बुधवार को 44 स्क्वाड्रन चंडीगढ़ से ही गिरफ्तार किया गया। इसके बाद चंडीगढ़ की अदालत से 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लिया और वाराणसी लाया गया। जंसा क्षेत्र की युवती ने 16 दिसंबर को आदित्य पाल के खिलाफ जंसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कराई रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी चंडीगढ़ में है। युवती का आरोप है कि आदित्य ने शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी के वादे से मुकर गया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसे जातिसूचक गाली दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शारीरिक शोषण भी किया।