Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer's written exam will start tomorrow, exam will be held at 15 centers

Varanasi News: अग्निवीर की लिखित परीक्षा कल से, 15 सेंटर पर होगी परीक्षा

Sun, 29 Jun 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Agniveer's written exam will start tomorrow, exam will be held at 15 centers
रोजाना चार पालियों में कराई जाएगी 13 भाषाओं में अग्निवीर लिखित परीक्षा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। अग्निवीर की लिखित परीक्षा 30 जून से होगी। जनरल ड्यूटी, तकनीशियन ट्रेड के दो वर्ग और क्लर्क के पद के लिए लिखित परीक्षा कराई जा रही है। वाराणसी और गोरखपुर में 6-6 सेंटर बनाए गए थे। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से गाजीपुर में 3 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षाएं रोज एक दिन में चार पालियों में कराई जाएगी। सेंटरों की लिस्ट जारी कर दी गई है। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) होगी। 50 बहुविकल्पिय प्रश्न होंगे। 60 मिनट दिया जाएगा। हर ट्रेड के लिए अलग प्रश्न की संख्या और अलग समय रखा गया है। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड और कलर एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। वाराणसी में देवा महिला महाविद्यालय में एक शिफ्ट में 490, पूर्वोदय महिला महाविद्यालय में 85, आईएचएनसी महावीर बाजार में 80, आईओएन डिजीटल जोन आईडीजेड आयर बाजार और आईओएल डिजिटल जोन आईडीजेड हरहुआ चौराहे में 225 और डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज में 550 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। गोरखपुर के सूर्योदय ऑनलाइन में 285, नेताजी सुभाष चंद्र बोस में 238, कैवलियर एनिमेशन शिक्षा फाउंडेशन में 238, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 224, बुद्ध प्रौद्योगिकी संस्थान में 180 जबकि आईटेक जोन में पहले दिन कोई अभ्यर्थी परीक्षा नहीं देंगे। गाजीपुर की बात करें तो डाटा वर्ल्ड कंप्यूटर सर्विसेज में 155, आईसीई ब्लॉक 2 में 75, इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर में 220 अभ्यर्थी के परीक्षा देने के लिए सेंटर बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा 8.30 से 9.30 तक होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा सुबह 11.30 से 12.30 तक होगी। 11 बजे के बाद सेंटर पर किसी का प्रवेश नहीं होगा। तृतीय पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 3.30 तक होनी है। अभ्यर्थियों को 1 बजे तक सेंटर पर पहुंचना होगा। चतुर्थ पाली की शाम को 5.30 से 6.30 तक होगा। 4 बजे अभ्यर्थी सेंटर पर पहुंचना होगा। पहली बार परीक्षा 13 भाषाओं में कराई जा रही है, जो अभ्यर्थी जिस भाषा में चाहे चयन कर परीक्षा दे सकता है। वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले के अभ्यर्थी आते हैं।

30 जून से चार पालियों में परीक्षा होगी। सेना की तरफ से टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है। अगर किसी को कोई परेशानी हो तो वह संपर्क कर सकता है। युवाओं को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की जरूरत है। कोई राशि देने या किसी के कहने से भर्ती में पास नहीं किया जाता है। यदि आप योग्य होंगे तभी मौका मिलेगा। - कर्नल शैलेश कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed