{"_id":"691461768a80557c0206d147","slug":"agniveer-recruitment-rally-994-candidates-ran-528-passed-in-varanasi-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़े 994 अभ्यर्थी, पास हुए 528; पुलिस की रही कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़े 994 अभ्यर्थी, पास हुए 528; पुलिस की रही कड़ी निगरानी
Wed, 12 Nov 2025 03:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 12 Nov 2025 03:59 PM IST
सार
रणबांकुरे मैदान में सुबह से ही सेना अधिकारियों और कैंट पुलिस की कड़ी निगरानी रही। पहले चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण लगातार जारी है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में हुई अग्निवीर भर्ती रैली के तहत मंगलवार को अग्निवीर जीडी वर्ग में आजमगढ़ के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया हुई। 1189 अभ्यर्थियों में से 994 ने दौड़ लगाई जिसमें 529 अभ्यर्थी पास हुए। कर्नल रेशमा शरीन के निर्देशन में कार्यरत 11 सदस्यीय सैन्य टीम ने पूरी मुस्तैदी से प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन
रणबांकुरे मैदान में सुबह से ही सेना अधिकारियों और कैंट पुलिस की कड़ी निगरानी रही। पहले चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण लगातार जारी है। भर्ती कार्यालय की ओर से रेस में असफल अभ्यर्थियों को ई-बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दालमंडी में स्थिति हुई सामान्य, खुलीं दुकानें; मकान खाली करने के लिए किया गया अनाउंसमेंट
विज्ञापन
पूरे परिसर में चिकित्सा दल और पीएसी की तैनाती रही। बुधवार, 12 नवंबर को भर्ती प्रक्रिया में बलिया जिले के रसड़ा, सदर और बेल्थरारोड क्षेत्र के कुल 1275 अभ्यर्थी शामिल होंगे।