{"_id":"636fe151f7d8cd019753f676","slug":"agniveer-rally-bharti-2022-from-16-november-in-ranbankure-ground-of-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Bharti 2022: वाराणसी के रणबांकुरे मैदान में 16 से अग्निवीर भर्ती, 14 से बाहरियों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Bharti 2022: वाराणसी के रणबांकुरे मैदान में 16 से अग्निवीर भर्ती, 14 से बाहरियों के प्रवेश पर रोक
Sat, 12 Nov 2022 11:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:39 PM IST
सार
अग्निवीर भर्ती की रैली वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में 16 नवंबर से शुरू हो रही है। रैली में वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही के युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती की रैली की तैयारी में जुटे युवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में अग्निवीर सेना भर्ती की सारी तैयारियां 14 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। तैयारी के अंतिम दिन से ही छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में बाहरियों के प्रवेश प्रतिबंध लगा जाएगा। 16 नवंबर से अग्निवीर सेना भर्ती चयन प्रक्रिया शुरू हो रही है। कैंट थाने की पुलिस ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर जायजा लिया।
विज्ञापन
वहीं, आंतरिक सुरक्षा और तैयारियों को लेकर सेना के अधिकारियों ने बैठक की। छावनी क्षेत्र में बैरिकेडिंग, विद्युत प्रकाश और साफ-सफाई समेत अन्य तैयारियां पूरी हो गई है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार 14 नवंबर से किसी बाहरी को रणबांकुरे मैदान में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। रैली को लेकर 90 फीसदी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया
16 नवंबर की सुबह से गोरखपुर के चौरीचौरा और बांसगांव के अभ्यर्थियों की रैली होनी है। सेना अधिकारियों के अनुसार अग्निवीर बनने के लिए वाराणसी समेत 12 जिलों के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर, अग्निवीर टेकिभनल और ट्रेड्समैन की भर्ती होनी है। धर्म शिक्षकों की भी भर्ती होगी। वाराणसी के 8581 अभ्यर्थियों की रैली तीन से पांच दिसंबर के बीच होगी।
इन जिलों के अभ्यर्थी
वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। सबसे अधिक गाजीपुर के 16869 अभ्यर्थियों ने अग्निवीर बनने को आवेदन किया है।
पढ़ें: वाराणसी में 16 से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशानिर्देश
इन जिलों के अभ्यर्थी
वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। सबसे अधिक गाजीपुर के 16869 अभ्यर्थियों ने अग्निवीर बनने को आवेदन किया है।
पढ़ें: वाराणसी में 16 से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशानिर्देश