फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After five months, the police took out the dead body of the married woman from the grave.

पांच माह बाद पुलिस ने कब्र से विवाहिता का शव निकलवाया

Tue, 03 Aug 2021 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
After five months, the police took out the dead body of the married woman from the grave.
बड़ागांव। कुड़ी गांव में पांच माह पूर्व हुई विवाहिता की मौत के बाद दफन शव को पुलिस ने सोमवार को कब्र से निकलवाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत धरहरा गांव निवासी असगर अली की पुत्री रेशमा की शादी कुड़ी गांव निवासी वकील मंसूरी के पुत्र नादिर के साथ 17 नवंबर 2018 में हुई थी। पिता का आरोप है कि पति, सास नजमा सहित अन्य सदस्यों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को जहर देकर मार दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने पांच मई 2021 को आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। न्यायालय ने दफन रेशमा का शव पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया। इसी के तहत तहसील मजिस्ट्रेट पिंडरा व पुलिस बल की मौजूदगी में कब्र की खोदाई कर मृत शरीर के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed