फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After 26 months, suspension of Indian Wrestling Federation was revoked, Holi was celebrated

Varanasi News: 26 महीने बाद भारतीय कुश्ती संघ का निलंबन वापस, होली मनाई

Wed, 12 Mar 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
After 26 months, suspension of Indian Wrestling Federation was revoked, Holi was celebrated
खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ पर 26 महीने से लगाया निलंबन वापस ले लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कुश्ती खिलाड़ी सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे और खुशी का इजहार किया। प्रतिबंध हटने के साथ ही घरेलू प्रतियोगिताओं के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए राष्ट्रीय टीमों के चयन का रास्ता साफ हो गया है। खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। 57 जोड़ियों ने अभ्यास मैच भी खेला।
कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि निलंबन खत्म होने की खुशी में सिगरा स्टेडियम के कुश्ती खिलाड़ियों ने हनुमानजी की पूजा की, एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं : संजय सिंह: सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। चार खिलाड़ियों के राजनीतिक महत्वकांक्षा और स्वार्थ की वजह से खेल को बहुत नुकसान हुआ, लेकिन इससे उभरने के लिए कुश्ती संघ तेजी से काम करेगा। उक्त बातें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने मंगलवार सुबह मंडुआवीह के सर्वेस्वरी समूह के कार्यालय में बातचीत के दौरान कही। निलंबन वापस होने पर कहा कि कुश्ती पर गिद्ध की दृष्टि डालने वाले बेनकाब हो चुके हैं। कहा कि सभी फार्मेट की 24-24 प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अगले ओलंपिक में छह स्वर्ण पदक लाएंगे। इस दौरान वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह रानू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed