{"_id":"5a4cde754f1c1b48198b4a0a","slug":"advocates-beat-accused-of-bhu-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः बीएचयू बवाल मामले में गिरफ्तार आरोपी को वकीलों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः बीएचयू बवाल मामले में गिरफ्तार आरोपी को वकीलों ने पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बीएचयू में बवाल के मामले में गिरफ्तार शुभम तेवतिया की बुधवार को बनारस के कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर पिटाई करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने बीचबचाव कर शुभम को अधिवक्ताओं के चंगुल से निकाला और अदालत के सामने पेश कर जिला जेल में दाखिल कर दिया।
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बीएचयू में बिड़ला हॉस्टल के समीप शुभम तेवतिया ने एक अधिवक्ता से मारपीट की थी। उन्होंने शुभम को कचहरी में देखा तो अपने साथियों के साथ उससे उलझ गए।
बीते 20 दिसंबर की शाम बीएचयू परिसर में खड़े वाहनों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। इस मामले में 13 छात्रों के खिलाफ बीएचयू प्रशासन की ओर से लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराकर सभी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना में आरोपी बुलंदशहर निवासी शुभम तेवतिया को लंका पुलिस ने मंगलवार की शाम नगवां से गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस अदालत में पेश करने के लिए शुभम को लेकर कचहरी परिसर पहुंची।
जेएम प्रथम की कोर्ट के समीप पुलिस शुभम को लेकर पहुंची ही थी कि अधिवक्ताओं ने उसे घेर लिया और पिटाई कर दी। अचानक शुरू हुई हाथापाई और हंगामे के कारण कचहरी परिसर में थोड़ी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही।