फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocate converted religion to girl and do marriage

धर्म परिवर्तन कराकर युवती के विवाह को लेकर वाराणसी कचहरी में हंगामा

Sun, 06 May 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 06 May 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Advocate converted religion to girl and do marriage
demo pic
बनारस के दीवानी कचहरी परिसर में एक वकील के चेंबर में एक युवती का धर्म परिवर्तित कराकर विवाह कराने का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। मामले को लेकर वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही जिस वकील के चेंबर में विवाह कराया जा रहा था उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मामले को लेकर शनिवार को सेंट्रल और बनारस बार की संयुक्त बैठक होगी। जिसमें आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, मामले को लेकर खुफिया इकाइयां सतर्क हो गई हैं और इनपुट जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन


सेंट्रल बार के महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी को वकील उपेंद्र नारायण सिंह और अनुराग पांडेय द्वारा सौंपे गए दो अलग-अलग प्रस्ताव में वकीलों ने कहा कि तीन मई की शाम  सेंट्रल बार के एक वकील के चेंबर में कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का धर्म परिवर्तन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीन वकीलों और दो महिलाओं की मौजूदगी में युवती का विवाह कराया गया और धर्म विशेष पर अशोभनीय टिप्पणी की गई। इस कार्य का प्रस्तावक ने विरोध किया तो विवाह कराने वाले कचहरी परिसर से बाहर चले गए।


प्रकरण को लेकर वकीलों की मांग है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। इस वजह से विवाह कराने वाले वकील के चेंबर का आवंटन रद्द हो। विवाह कराने में शामिल रहे लोगों को कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। उधर, मामले को लेकर विवाह कराने वाले वकील के चेंबर का वकीलों ने घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में समझाने पर वकील शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed