फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   admistration is ready for peacefull voting in naxal affected areas

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान के लिए प्रशासन ने की खास तैयारी

Tue, 07 Mar 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र Updated Tue, 07 Mar 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
admistration is ready for peacefull voting in naxal affected areas
यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान बुधवार को है। प्रशासन के लिए नक्सल प्रभावित इलाके और दूर-दराज के क्षेत्रों में शांतिपूर्वक चुनाव कराना चुनौती है। इसलिए प्रशासन ने कुछ खास तरह की तैयारी की है।
विज्ञापन


यूपी की सबसे आखिरी विधानसभा सोनभद्र को नक्सल प्रभावित जिले के रूप में जाना जाता है। ‌सोनभद्र का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ों और जंगलों से घिरा है। सोनभद्र से चार राज्यों बिहार,झारखंड,छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की बॉर्डर स्पर्श होती है।
विज्ञापन


बार्डर को स्पर्श करने वाले इलाके नक्सल प्रभावित हैं। सोनभद्र प्रशासन ने चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमे ने नक्सल एवं दुरूह इलाके में मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। सादे पोशाक मे करीब 650 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण चुनाव आयोग ने रार्बटसगंज और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान कराने का निर्देश दिया है। जबकि घोरावल एवं ओबरा में सुबह सात बजे से से शाम पांच बजे तक मतदाता मतदान करेंगे। पुलिस प्रशासन ने नक्सल इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किया है।

पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सादे पोशक में साढ़े छह सौ से पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। सीमावर्ती इलाकों में नौ से अधिक मुखबिरों को मतदान स्थलों के आसपास लगाया गया है।


क्षेत्र के थाना प्रभारियों को मुखबिरों के संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया है। जबकि सादे पोशाक में तैनात पुलिसकर्मी भ्रमणशील सीओ समेत अन्य अधिकारियों को रिपोर्ट देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed