फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Admission to special diploma courses will be open to outsiders in BHU Vice Chancellor Academic Council

BHU: स्पेशल-डिप्लोमा कोर्स में बाहरियों को भी मिलेगा दाखिला, कुलपति की पहली एकेडमिक काउंसिल; जानें खास

Sun, 28 Sep 2025 03:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 03:29 PM IST
सार

बीएचयू में पिछले कुलपति के कार्यकाल में डिप्लोमा कोर्स को सिर्फ बीएचयू के छात्रों तक सीमित कर दिया गया था। इससे  काफी सीटें खाली ही रह गईं थीं। 

विज्ञापन
Admission to special diploma courses will be open to outsiders in BHU Vice Chancellor Academic Council
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में एकेडमिक काउंसिल की बैठक में 20 नए एजेंडे रखे गए। साथ ही 31 फैसलों पर मुहर लगाई गई। सबसे बड़ा फैसला बीएचयू के स्पेशल सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स को लेकर हुआ। पिछले साल बदले गए नियम को वापस ले लिया गया है। 

विज्ञापन


अब बाहरी अभ्यर्थियों को इन कोर्स में दाखिला मिलेगा। इस सिलसिले में एक समिति भी गठित की गई है। एमटेक इन फूड टेक्नोलॉजी कोर्स का नाम बदलकर एमटेक इन फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी कर दिया गया है। सामाजिक समावेशन केंद्र अब सामाजिक समावेशन अध्ययन केंद्र के नाम से जाना जाएगा। 
विज्ञापन


वसंता कॉलेज के वैल्यू एडेड कोर्स अब कृष्णमूर्ति अध्ययन की जगह जे. कृष्णमूर्ति का शैक्षिक दृष्टिकोण होगा। एकेडमिक काउंसिल के एजेंडे और बीते फैसलों के मिनट्स को मिलाकर कुल 500 पेज का दस्तावेज रखा गया। दोपहर तीन बजे से शुरू हुई यह बैठक आठ घंटे तक चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के इन फैसलों पर लगी मुहर...

  • बीते छह साल 2019, 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 की पीएचडी बुलेटिन पर भी अनुमोदन दिया गया। एमएससी बायोइन्फॉर्मेटिक्स के सिलेबस को अपडेट किया गया। 
  • जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय, अमेरिका में पोस्ट डॉक्टोरल फेलो बनाए गए अजय शर्मा की मूल पीएचडी उपाधि जारी की गई। 
  • कृषि विज्ञान संस्थान के कृषि संकाय के लिए तीन वर्ष की अवधि के लिए बाहरी विशेषज्ञ सदस्यों की नियुक्ति को अनुमोदन मिला।
  • विज्ञान संस्थान के मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स विभाग की ओर से प्रस्तावित एमएससी सिलेबस के संशोधित सिलेबस को अप्रूव किया गया।
  • संगीत एवं मंच कला संकाय के नृत्य विभाग ने मल्टी डिसीप्लनेरी कोर्स के संशोधित सिलेबस पर मुहर लगाई गई।
  • एमडी और एमएस कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम को लागू कर दिया गया है। 
  • विज्ञान संस्थान के जेनेटिक डिसऑर्डर सेंटर में, कला संकाय के ओडिया पीठ और मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में एक एडहॉक अध्ययन बोर्ड का गठन किया गया।
  • बीएचयू ने सत्र 2025-26 में आईओई इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस के तहत अपने संसाधनों से तीन आदेशों पर मुहर लगा दिया। इसमें एसआर रंगनाथन इंटर्नशिप, पीएचडी छात्रों को डॉक्टरेट टीचिंग फेलो  के लिए फंड के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed