{"_id":"6771a59d2da168f329045b27","slug":"accused-of-withdrawing-rs-16-lakh-from-account-arrested-varanasi-news-c-20-vns1021-838965-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खाते से 16 लाख रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खाते से 16 लाख रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खाते से 16 लाख रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। परनापुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव को चौबेपुर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना सहित अन्य आरोपों में रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
परनापुर गांव की शीला देवी की तहरीर पर 31 मई 2023 को चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शीला देवी का आरोप है कि उनके पति की मौत हो गई है। पति की मौत के बाद उनके खाते से देवर धर्मेंद्र यादव सहित ससुराल के अन्य लोगों ने धोखे 16 लाख रुपये निकाल लिए। इसके साथ ही पति के नाम से रजिस्टर्ड दो ट्रक और एक स्कॉर्पियो हड़प लिए। आरोपियों ने एक ट्रक बेच भी दिया। उधर, इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष प्रशिक्षु एसीपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना में दोषी मिलने पर धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो