{"_id":"57c5e0294f1c1b0b4b2cc3e3","slug":"accused-of-rape-unnatural-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। आईएमएस बीएचयू के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में जूनियर लैब असिस्टेंट पद पर तैनात दीपक कुमार के खिलाफ कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कार्रवाई की है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित कमेटी मामले की जांच भी कर रही है।
करीब दो सप्ताह पहले हिंदी विभाग के छात्र के साथ आईएमएस के पास अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। छात्र ने जूनियर लैब असिस्टेेंट समेत पांच लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। उधर इस मामले को लेकर तमाम छात्र संगठनों ने छात्र को न्याय दिलाने के नाम पर आंदोलन शुरू कर दिया है। मामले में गंभीर विश्वविद्यालय ने बीते शनिवार को घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी थी। जांच निष्पक्ष हो इसलिए विश्वविद्यालय ने आरोपी को निलंबित कर दिया है। सात दिन में कमेटी के रिपोर्ट पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बीएचयू के सिंह द्वार पर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में मंगलवार को झड़प हो गई। एक छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में एनएसयूआई के बैनर तले छात्र कुलपति का पुतला जलाने जा रह थे। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी पुतला छीनने लगे। इस दौरान धक्कामुक्की और झड़प हुई। सुरक्षाकर्मियों ने पुतला छीन लिया। इस पर छात्र धरने पर बैठ गए। इसी बीच छात्रों ने कुलपति का दूसरा पुतला फूंक दिया। एनएसयूआई की ओर से शाम चार बजे सिंह द्वार पर कुलपति का पुतला फूंका जाना था। कार्यक्रम के पहले ही प्राक्टोरियल बोर्ड के साथ पुलिस तैनात कर दी गई थी। छात्र कुलपति का पुतला फूंकने जा रहे थे तभी सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। धक्कामुक्की की घटना के बाद छात्रों ने सभा कर अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उधर इसी मामले में मैदागिन स्थित पंत पार्क में एनएसयूआई की हरिश्चंद्र कॉलेज इकाई की बैठक हुई। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। बैठक में आकांक्षा प्रजापति, रेखा शर्मा, आकाश सिंह, जफर हसनैन, आनंद पांडेय, हिमांशु मौजूद रहे।