फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in varanasi balcony of house fell down on moving car 10 injured including husband and wife they were going to hospital

Accident: वाराणसी में चलती कार पर गिरा मकान का छज्जा, पति-पत्नी समेत 10 घायल, इलाज कराने जा रहे थे अस्पताल

Mon, 20 Jun 2022 02:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 02:05 PM IST
सार

वाराणसी के नक्खी घाट में मकान का छज्जा गिरने से 10 लोग घायल हो गए। वहीं मौके से गुजर रही एक कार भी मलबे की चपेट में आ गई। इसमें बैठे पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Accident in varanasi balcony of house fell down on moving car 10 injured including husband and wife they were going to  hospital
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जैतपुरा क्षेत्र के नक्खी घाट में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जर्जर मकान का छज्जा गिरने से 10 से लोग घायल हो गए। मलबे की चपेट में आने एक चलकी कार और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। सभी घायलों को स्थानीय लोग और पुलिस ने कबीरचौरा और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर घायलों की चीख-पुकार मच गई थी। दूसरी ओर सड़क पर मकान का छज्जा गिरने के कारण नक्खीघाट-चौकाघाट मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।  नक्खी घाट रेलवे डॉट पुल के पास प्रदीप सोनकर का पुराना मकान है। सोमवार सुबह मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर सड़क पर गिर गया। जिसकी चपेट में मौके से गुजर रही एक कार आ गई। 
विज्ञापन


मौके पर मची अफरातफरी
छज्जे का मलबा जब कार पर गिरा तो इतनी तेज आवाज आई कि स्थानीय लोग दौड़े। यहां देखा तो कार आधे से पलटी हुई और काफी हद तक क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है। कार में फंसे लोग चिल्लाने लगे। हादसे में कार सवार सिंधौरा निवासी आलोक कुमार (36), उनकी पत्नी सोनी (32), भाई दीपक (30), रिश्तेदार राकेश (34), और इंद्रजीत (31) कार में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Accident in varanasi balcony of house fell down on moving car 10 injured including husband and wife they were going to  hospital
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों ने आननफानन घायलों को कार से बाहर निकाला। इधर, सिरे गांव निवासी बाइक सवार वीरेंद्र कुमार (45), सारंग तालाब निवासी बाइक सवार विशाल जायसवाल (40), स्थानीय युवक जिशान (17) और मकान मालिक प्रदीप सोनकर के बच्चे सुधा (12) और बाबू 10 भी छज्जे के मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर किसी प्रकार मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। 

स्थानीय युवक की हालत गंभीर

हादसे में स्थानीय युवक जिशान को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों आईं हैं। वह पेशे से बुनकरी का काम करता है। मंडलीय अस्पताल में भर्ती जिशान की हालत गंभीर बनी हुई है।

वन विभाग में तैनात आलोक इलाज के लिए जा रहे थे कैंसर अस्पताल
हादसे में घायल कार सवार सिंधौरा निवासी आलोक कुमार हरदोई वन विभाग में तैनात हैं। परिवार के साथ वह बीएचयू स्थित महामना कैंसर हॉस्पिटल अपने इलाज के लिए जा रहे थे। कार उनका छोटा भाई दीपक चला रहा था। दीपक ने बताया कि रेलवे डॉट पुल के पास पहुंचते ही उनकी कार पर ऊपर कोई वजनी चीज गिरा। कार का रूफ टॉप टूट कर हमलोगों के शरीर पर आ गया। एक सेंकेड के लिए लगा कि अब नहीं बचेंगे। कार सवार सभी लोग घायल हैं। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed