{"_id":"60f161c18ebc3e4aea2574fa","slug":"accident-in-azamgarh-treasury-accountant-killed-in-car-tractor-collision-three-others-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: कार और ट्रैक्टर की टक्कर में कोषागार के लेखाकार की गई जान, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: कार और ट्रैक्टर की टक्कर में कोषागार के लेखाकार की गई जान, तीन घायल
Fri, 16 Jul 2021 08:34 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Fri, 16 Jul 2021 08:34 PM IST
सार
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर गांव के पास हादसा हुआ। कार सवार लोग वाराणसी आ रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर गांव के पास ट्रक व स्विफ्ट कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार कोषागार के लेखाकार की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के दरौरा देवखरी गांव निवासी ओम प्रकाश मौर्य (58) कोषागार में लेखाकार थे। शुक्रवार को दिन में वे स्विफ्ट डिजायर कार से बेटे प्रवेश मौर्या (25), बड़ी बहू पूजा मौर्या (26), पौत्र दो वर्षीय अनय मौर्या पुत्र प्रवीन मौर्या व पंकज मौर्या (30) निवासी नई कालोनी पल्हनी थाना सिधारी के साथ वाराणसी जा रहे थे।
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने सभी को सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज भेजा, जहां डॉक्टर ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं प्रवेश, पूजा व पंकज को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं लेखाकार की हादसे में मौत की जानकारी होने पर कोषागार में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।