{"_id":"6806643f14c577b1e3029d74","slug":"ac-of-airplane-not-working-passenger-posted-on-social-media-x-expressed-anger-on-airline-management-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान का AC खराब: यात्री ने X पर किया पोस्ट, एयरलाइंस प्रबंधन पर जताई नाराजगी; अफसर बोले- हमें नहीं मालूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान का AC खराब: यात्री ने X पर किया पोस्ट, एयरलाइंस प्रबंधन पर जताई नाराजगी; अफसर बोले- हमें नहीं मालूम
Mon, 21 Apr 2025 08:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 21 Apr 2025 08:59 PM IST
सार
हवाई यात्रा के दाैरान यात्री को दिक्कत होने पर उसने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट वायरल होते ही अधिकारी भी इसकी पड़ताल करने लगे। बाद में अधिकारियों ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Babatpur Airport: बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान बेंगलुरु के लिए विमान संख्या आईएक्स 2716 अपने निर्धारित समय के सुबह 8:42 बजे 163 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरकर सुबह 11:25 बजे पहुंचता है।
विज्ञापन
हवाई सफर के दौरान विमान के ऊंचाई पर पहुंचने के बाद विमान का एसी बंद हो गया, जिसके कारण विमान में सवार यात्रियों को दिक्कतें होने लगीं। वहीं, विमान में सवार यात्रियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए एयरलाइंस के प्रति अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यात्री ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। यात्री ने कहा कि बस से भी खराब विमान की हालत है। इस संबंध में एयरलाइंस अधिकारियों से संपर्क किया गया तो बताया कि विमान के एसी खराब होने की जानकारी हमें नहीं है।
विज्ञापन