फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   abu salem relative arrest in lucknow

लखनऊ में अबू सलेम का भतीजा और भांजा गिरफ्तार, पेशी की सूचना पर पहुंचे थे कोर्ट

Tue, 21 Nov 2017 10:28 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Tue, 21 Nov 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
abu salem relative arrest in lucknow
भतीजा मोहम्मद आरिफ - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर अबू सलेम के भतीजे और भांजे को को सोमवार को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया। दोनों आजमगढ़ के रहने वाले हैं। सीबीआइ कोर्ट लखनऊ में अबू सलेम की पेशी की तैयारी के दौरान कोर्ट के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान कोर्ट परिसर में चेकिंग के दौरान अबू सलेम के दोनों ‌रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कैसरबाग कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार मोहम्मद तालिक निवासी मुबारकपुर तथा मोहम्मद आरिफ निवासी पठानटोला सरायमीर जिला आजमगढ़ के हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद आरिफ भतीजा और मोहम्मद तालिक भांजा है। उधर, लखनऊ में मोहम्मद तालिक और मोहम्मद आरिफ की गिरफ्तारी से परिजनों में खलबली है।

मोहम्मद तालिक शिब्ली नेशनल कालेज से लॉ फाइनल ईयर का स्टूडेंट है और आरिफ कस्बे में ही चाइनीज रेस्टोरेंट चलाता है। दोनों के खिलाफ यहां कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी से सकते में परिजन

abu salem relative arrest in lucknow
arrested
मुंबई बम ब्लास्ट मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे अबू सलेम की सीबीआई कोर्ट लखनऊ में सोमवार को पेशी थी। इसकी जानकारी पर मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद तालिक परिजनों के साथ रविवार रात को ही लखनऊ गया था।

हालांकि मो. तालिक के पिता डॉ. तकीउद्दीन का कहना है कि उनके पैर में फ्रैक्चर है। जिसे दिखाने वो परिजनों के साथ लखनऊ गए थे। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सलेम के भतीजे और भांजे को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा था कि दोनों ने सलेम से मिलने की कोशिश की थी। रोकने पर पुलिस को धमकी दी थी। तकीउद्दीन मुबारकपुर कस्बे में क्लीनिक चलाते हैं। तकीउद्दीन ने बताया कि तालिक की कुछ दिन पहले अबू सलेम की पैरवी कर रहे वकील आमर से बात हुई है।

तालिक ने उनसे कोर्ट की बहस देखने की इच्छा जताई थी। इसीलिए वो वहां पहुंचा था। बेटे की गिरफ्तारी से पिता और मां अंजुम सकते में हैं। पुलिस ने दोनों पर किसी केस से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed