{"_id":"673080bfa8ebfa7bc300384d","slug":"about-40-former-hockey-players-on-the-field-with-sticks-some-are-teachers-and-businessmen-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : 15 साल बाद स्टिक लेकर मैदान पर उतरे 40+ के पूर्व हॉकी खिलाड़ी, अब कोई शिक्षक तो कोई कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : 15 साल बाद स्टिक लेकर मैदान पर उतरे 40+ के पूर्व हॉकी खिलाड़ी, अब कोई शिक्षक तो कोई कारोबारी
Sun, 10 Nov 2024 03:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:15 PM IST
सार
Varanasi News : बीएचयू के स्टोटर्फ मैदान में इन खिलाड़ियों को खेलता देख हर कोई उत्साहित हो गया। अपनी-अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए लोग आवाज दे रहे थे। तालियां बजाकर उनका मनोबल भी बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
बीएचयू में हॉकी प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों से हाथ मिलाते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्ट्रोटर्फ मैदान पर ग्रैंड पैरेंट्स डे पर 40-प्लस आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने हॉकी मैच खेला। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद एकादश व रोजेयर एकादश के बीच मुकाबला हुआ।
रोजेयर एकादश 4-3 से जीत हासिल करने में कामयाब हुई। बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर सुबह खेले गए मुकाबले की शुरुआत से ही अनुभवी खिलाड़ियों से सजी रोजेयर एकादश की टीम छोटे-छोटे पास के सहारे मोहम्मद शाहिद एकादश के गोल पोस्ट पर लगातार हमले किए।
पहला गोल यूपी हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी और रोजेयर एकादश के फॉर्वर्ड खिलाड़ी महफूज आलम ने आठवें मिनट में किया। 23वें मिनट में बैडमिंटन के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और कारोबारी देवेश दूसरा गोल किया। दूसरे हाफ के 37वें मिनट में हॉकी के नेशनल प्लेयर और कारोबारी वसीम ने तीसरा गोल दागा।
विज्ञापन
चार मिनट बाद राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और मिठाई कारोबारी दिलीप गुप्ता ने चौथा गोल कर टीम को जीत दिलाई। शिक्षक आनंद श्रीवास्तव ने भी शानदार खेल दिखाया। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद एकादश की ओर से विकास इंटर काॅलेज के कोच इदरीस अहमद हॉकी कोच ने दो और बरेका कर्मचारी व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमर एक्का ने एक गोल किया।