{"_id":"608abf758ebc3e7c19187e16","slug":"a-youth-returning-home-from-gujarat-died-in-a-bus-40-people-were-on-board-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गुजरात से घर वापस आ रहे युवक की हुई बस में मौत, सवार 40 लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गुजरात से घर वापस आ रहे युवक की हुई बस में मौत, सवार 40 लोगों में मचा हड़कंप
Thu, 29 Apr 2021 07:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Apr 2021 07:45 PM IST
सार
रोहनिया थाने की पुलिस ने शव सौंपा परिजनों को
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना महामारी के चलते कामकाज ठप होने के कारण गुजरात से आ रहे बस में रहे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित कर उन्हें शव सुपुर्द किया। युवक की मौत से बस में सवार अन्य लोगों में हड़कंप की स्थिति थी।
गाजीपुर जिले के बेलसरी गांव निवासी रामभजन चौहान का 21 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार चौहान कुछ महीनों से गुजरात के राजकोट स्थित एक हार्डवेयर कंपनी में काम करता था। वहीं पर पंकज की तबीयत खराब हो गई थी। साथ में काम करने वाले अन्य साथियों ने इसकी सूचना पंकज के घर वालों को फोन करके दी थी। परिजनों ने घर वापस आने के लिए कहा तो वह गुजरात से बस में सवार होकर रवाना हुआ।
बस सवार अन्य लोगों ने बताया कि कानपुर के समीप ही पंकज की मौत हो गई थी। इसकी सूचना पाकर परिवार वाले गाजीपुर से चल कर मोहनसराय चौराहे पर पहुंचे और पंकज के शव को लेकर सैदपुर स्थित श्मशान घाट पर अंत्येष्टि के लिए रवाना हो गए। बस सवार यात्रियों ने बताया कि गुजरात से 40 लोग घर के लिए निकले थे। इनमें से सभी बनारस और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं।