{"_id":"682496899a3042c166086eff","slug":"a-rowdy-misbehaved-with-a-female-sanitation-worker-of-the-municipal-corporation-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नगर निगम की महिला सफाईकर्मी से मनबढ़ ने की अभद्रता, मामले की तहरीर दी गई, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नगर निगम की महिला सफाईकर्मी से मनबढ़ ने की अभद्रता, मामले की तहरीर दी गई, जांच जारी
Wed, 14 May 2025 06:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 14 May 2025 06:42 PM IST
सार
महिला सफाईकर्मी से अभद्रता की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय है। आरोपी की तलाश की जा रही है और कहा जा रहा है कि बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
अभद्रता के बाद शिकायत करने पहुंची महिला कर्मी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट पर बुधवार को एक मनबढ़ युवक नगर निगम की महिला सफाईकर्मी मीनू से उलझ गया। आरोप है कि रमेश साहनी ने महिला सफाईकर्मी से अभद्रता करने के साथ जातिसूचक शब्द भी कहा। जब अन्य सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे तो रमेश मारपीट पर उतारु हो गया।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित महिला और उसके साथी कर्मचारियों ने आदमपुर थाने पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पंचकोशी की रहने वाली मीनू नगर निगम में सफाई कर्मी है। वह सुबह राजघाट पर अन्य सफाई कर्मियों के साथ काम कर रही थी। तभी वहां कमेश साहनी आया और उससे अभद्रता करना लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि जब मौके पर अन्य सफाई कर्मी पहुंचे तो रमेश मारपीट पर उतारु हो गया और जातिसूचक शब्द कहने लगा। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस मामले में मीनू के साथ जैनुल शाह, अब्दुल सलाम, जयराम, इंदू, मिथिलेश कुमार, जय प्रकाश, रजत, संजय कुमार समेत अन्य सफाई कर्मी आदमपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
इस मामले में इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।