{"_id":"5911d34f4f1c1b231f8514f3","slug":"a-overspeed-pickup-hit-the-group-of-lady-at-ballia-three-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलियाः मन्नत मांगने आई जेठानी, देवरानी और ननद की बेटी को पिकअप ने रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः मन्नत मांगने आई जेठानी, देवरानी और ननद की बेटी को पिकअप ने रौंदा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 10 May 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
बलिया में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के नवका बाबा स्थान पर सोमवार की देर रात मन्नत मांगने बिहार से आया परिवार पिकअप की चपेट में आ गया, जिससे तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इसके अलावा अन्य दो दुर्घटनाओं में बाइक से जा रहीं दो युवतियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
मनियर थाना क्षेत्र के एलाशगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार साहनी की शादी में शामिल होने के लिए बिहार के सिवान जिले के थाना असाव के ग्राम तियर से एक ही परिवार के करीब 12 लोग आए थे।
छह मई को तिलक के बाद दस मई की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच सोमवार की शाम नवका बाबा स्थान पर मन्नत मांगने व दर्शन करने के लिए जितेंद्र की बहन संगीता तथा संगीता की देवरानी पुष्पा एवं ननद की बेटी अंजलि समेत पूरा परिवार आया था।
विज्ञापन
पूजा-पाठ के बाद देर रात एक स्थान पर बैठकर सभी प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर इन लोगों के ऊपर चढ़ गई। पिकअप की चपेट में आने से संगीता देवी (38) पत्नी अवधेश साहनी, पुष्पा देवी (30) पत्नी देवानन्द सहानी एवं आजमगढ़ जिले के थाना मधुबन सिसवा देवार निवासी अंजलि साहनी (20) पत्नी चंदन साहनी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में सोनिया देवी (55), रोशन साहनी (24) एवं मुन्ना साहनी (04) घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में मनियर अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बलिया रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। अवधेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा
accident
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उभांवथाना क्षेत्र के नगरा-बेल्थरा मार्ग स्थित जमुआंव चट्टी पर मंगलवार को पूर्वाह्न दस बजे तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार महिला बबीता की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में बाइक से जा रहीं मनियर कस्बा स्थित चान्दुपाकड़ निवासी सुमन देवी (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने मायके बांसडीह से पचरूखिया घाट मुण्डन संस्कार में गई थी।