{"_id":"58ebb6724f1c1bc236cf575d","slug":"a-munna-bhai-candidate-caught-at-sena-bharti-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हो रहे सेना भर्ती में पकड़ा गया मुन्ना भाई, मिली यह सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हो रहे सेना भर्ती में पकड़ा गया मुन्ना भाई, मिली यह सजा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 10 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
रणबांकुरे स्टेडियम में हो रहे सेना भर्ती में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती में सोमवार को फुटबाल खेलने का फर्जी सर्टिफिकेट लेकर पहुंचे भदोही के युवक को सैन्यकर्मियों ने पकड़ लिया। उसकी लंबाई मानक के हिसाब से कम थी। लंबाई में छूट पाने के लिए उसने खेल का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया था।
सैन्य अफसरों ने जारी करने वाली संस्था से बात की तो उसने इस तरह का सर्टिफिकेट जारी करने से इंकार किया। हालांकि पूछताछ के बाद चेतावनी देकर युवक को छोड़ दिया गया। आरोपी युवक भदोही के ज्ञानपुर का रहने वाला है। उसने पहली बाधा दौड़ पास कर ली थी।
फर्जीवाड़ा करने के आरोप में सेना ने उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। अब वह आगे कभी सेना भर्ती में भाग नहीं ले पाएगा।
उधर, भर्ती के छठे दिन सोमवार को छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में भदोही और वाराणसी के पिंडरा तहसील की भर्ती हुई। भर्ती में शामिल होने के लिए 8784 युवकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह तीन बजे से टोकन बंटने शुरू हुए और पांच बजे से दौड़ शुरू हुई। 5501 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया जिसमें 362 युवक पास हुए।
अब उनकी अन्य शारीरिक परीक्षाएं होंगी। मंगलवार को सेना भर्ती के अंतिम दिन वाराणसी के सदर तहसील और राजातालाब तहसील के युवक भाग लेंगे।